नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में 23 साल की लड़की से सेक्सुअल असॉल्ट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को सोनिया विहार से लाकर लड़की को अस्पताल की मिनी आईसीयू में भर्ती करवाया था। वह रविवार देर रात टॉयलेट जाने के लिए बाहर निकली तो एक अन्य मरीज ओपीडी ब्लॉक की ओर ले गया, जहां वारदात को अंजाम दिया।
लड़की सोमवार तड़के अस्त-व्यस्त हालत में मिली तो हड़कंप मच गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शनिवार को सोनिया विहार इलाके में मिली थी। इसकी हालत ठीक नहीं थी, जिसका मानसिक संतुलन गड़बड़ लग रहा था।
अस्त-व्यस्त हालत में मिली लड़कीपुलिस लड़की को लेकर जेपीसी अस्पताल पहुंची, जहां मिनी आईसीयू में इलाज किया जा रहा था। न्यू उस्मानपुर थाने को मंडे तड़के छेड़छाड़ की कॉल मिली थी। पुलिस को वहां पहुंचने पर लड़की अस्त-व्यस्त हालत में मिली। जांच के बाद में सेक्सुअल असॉल्ट का पता चला। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान कर ली गई।
अस्पताल प्रशासन ने मामले पर साधी चुप्पीपुलिस ने न्यू उस्मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जो कच्ची खजूरी का रहने वाला है। जांच में पता चला कि तबीयत खराब होने की वजह से वह भी अस्पताल में भर्ती था। देर रात पीड़िता लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। अकेला देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

You may also like
हर किरदार मेरी जिंदगी का हिस्सा: करण टैकर
पीएम मोदी ने श्रीनारायण गुरु को किया नमन, बोले- देश भेदभाव की हर गुंजाइश कर रहा खत्म
न्यूबोर्न टेस्ट प्रोग्राम से सिकल सेल रोग की मृत्यु दर में कमी आई : आईसीएमआर
Gold Rate Today : सोने-चांदी के दाम फिर गिरे, खरीदारी से पहले फटाफट जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव
फरीदाबाद के ग्रॉसरी स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान राख