दुबई: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर कई तरह के जहरीले बयान दिए थे। जिसके बाद भारतीयों के बीच शाहिद अफरीदी को लेकर काफी गुस्सा था। अब शाहिद अफरीदी को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
शाहिद अफरीदी का जोरदार स्वागतदुबई में केरल के एक समुदाय ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का शानदार स्वागत किया। इस स्वागत से कई लोग नाराज हैं। नाराजगी की वजह यह है कि अफरीदी ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के खिलाफ जहर उगला था। इस हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान के आतंकी समूहों पर हमले का आरोप है और पाकिस्तान सरकार सवालों के घेरे में है। ऐसे में अफरीदी ने भारतीय सेना को निकम्मा तक कह दिया था।
दुबई में स्वागत किया
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शाहिद अफरीदी का भारत के खिलाफ बोलना और उसके बाद दुबई में उनका शानदार स्वागत लोगों को पसंद नहीं आया। एक टॉक शो में अफरीदी ने कहा था, 'तुम लोगों की 8 लाख की फौज वहां बैठी है यार कश्मीर में और ये इंसिडेंट हो गया है। इसका मतलब ये है नालायक निकम्मे हो तुम लोग की सिक्योरिटी आप दे नहीं सकते।'
लोगों ने जताई नाराजगी
दुबई में केरल के समुदाय द्वारा अफरीदी का गर्मजोशी से स्वागत करना कई लोगों को अच्छा नहीं लगा। लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जताई। हालांकि, 48 वर्षीय अफरीदी ने दर्शकों की खूब तारीफ की। उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें केरल का खाना बहुत पसंद है।
अफरीदी के बयान के बाद, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की। कुछ लोगों ने कहा कि अफरीदी का स्वागत करना उन शहीदों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को उजागर कर दिया है। दोनों देशों के बीच रिश्ते पहले से ही खराब हैं और इस तरह की घटनाएं उन्हें और भी खराब कर देती हैं।

What a shame!! - Desperate Keralites welcome this Anti-India Paki with 'Boom Boom' at an event in Dubai, especially after Pahalgam terror attack and his venomous stand against India pic.twitter.com/F8Fuigxu4s
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 30, 2025
लोगों ने जताई नाराजगी
दुबई में केरल के समुदाय द्वारा अफरीदी का गर्मजोशी से स्वागत करना कई लोगों को अच्छा नहीं लगा। लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जताई। हालांकि, 48 वर्षीय अफरीदी ने दर्शकों की खूब तारीफ की। उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें केरल का खाना बहुत पसंद है।
अफरीदी के बयान के बाद, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की। कुछ लोगों ने कहा कि अफरीदी का स्वागत करना उन शहीदों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को उजागर कर दिया है। दोनों देशों के बीच रिश्ते पहले से ही खराब हैं और इस तरह की घटनाएं उन्हें और भी खराब कर देती हैं।
You may also like
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारत के लड़ाकू विमान गिराए जाने के सवाल पर दिया जवाब
चीन ने भारत को दिखाई ताकत, इस एक चीज की सप्लाई फंसा पूरी इंडस्ट्री की सांस रोक दी
आंखों की ड्राइनेस से बचने के लिए उपयोगी सुझाव
राष्ट्रपति ट्रंप ने प्राइवेट मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम में एक अरब डॉलर के नए निवेश का प्रस्ताव रखा
जहानाबाद में छात्र की अंधविश्वास में हत्या, तीन गिरफ्तार