अगली ख़बर
Newszop

IPL 2026: आईपीएल ऑक्शन से पहले ट्रेड होंगे अर्जुन तेंदुलकर, मुंबई इंडियंस को मिलेगा 107 विकेट लेने वाला बॉलर!

Send Push
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 से पहले खिलाड़ियों का ट्रेड चर्चा में है। राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड करने वाली है। इसके बदले रविंद्र जडेजा और सैम करन चेन्नई से राजस्थान आ सकते हैं। इस बीच एक और ट्रेड चर्चा में गया है। यह ट्रेड मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हो सकता है। मुंबई इंडियंस का ट्रेडिंग का लंबा इतिहास रहा है। टीम कई बड़े नामों के पहले ट्रेड कर चुकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक बड़े खिलाड़ी एक्सचेंज की चर्चा चल रही है। इस एक्सचेंज में शार्दुल ठाकुर और अर्जुन तेंदुलकर शामिल हो सकते हैं। यह कोई सीधा ट्रेड नहीं है, बल्कि दोनों खिलाड़ियों के अलग-अलग कैश ट्रांसफर होने की संभावना है। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

शार्दुल पिछले सीजन अनसोल्ड थे
शार्दुल ठाकुर रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। पिछले साल की नीलामी में वह अनसोल्ड थे लेकिन लखनऊ ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर करोड़ के बेस प्राइस पर उन्हें टीम में शामिल किया था। शार्दुल के नाम आईपीएल में 107 विकेट हैं। एक समय उनके पास टूर्नामेंट का पर्पल कैप भी था। दूसरी ओर अर्जुन तेंदुलकर पिछले कई सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 20 लाख में खरीदा था। उन्हें 2025 सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अर्जुन ने अभी तक आईपीएल में 5 मैच खेले हैं। इसमें 13 रन बनाए और 3 विकेट लिए।


अर्जुन को प्लेइंग-11 में मौका नहीं

यह साफ नहीं है कि इस एक्सचेंज का प्रस्ताव किसने दिया, लेकिन यह पता चला है कि दोनों फ्रेंचाइजी इस पर बातचीत कर रही हैं। कुछ साल पहले तेंदुलकर ने डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई से गोवा का रुख किया था और तब से उन्होंने 21 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। मुंबई की घरेलू टीम की तरह ही आईपीएल में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पा रहा।

आईपीएल के नियमों के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी के एक्सचेंज को बीसीसीआई आधिकारिक रूप में घोषित करती है। यह घोषणा अगले कुछ दिनों में होने की उम्मीद है, जो 15 नवंबर को होने वाली खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज की सूची के साथ भी की जा सकती है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें