फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विधवा भाभी से शादी करने के बाद देवर ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसे इस कदर प्रताड़ित किया गया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना फरिहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2020 में शादी के बाद 2025 में पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और बाद में परिवार के दबाव में उससे शादी कर ली। इसके बाज उसने उसका उत्पीड़न किया, जेवर हड़प लिए, और अब एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि देवर मौका मिलने पर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत मायके और ससुराल वालों से की। महिला का कहना है कि बदनामी के डर से मायके और ससुराल वालों ने उसकी शादी उसके देवर से करा दी। महिला के अनुसार, देवर ने उसे बहला फुसलाकर उसके जेवर भी हथिया लिए। 15 जून को देवर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। अब उसका देवर उससे एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा है।
जांच में जुटी पुलिसइस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर चीनी राजदूत का तीखा हमला, बोले - 'बदमाश को 1 इंच जमीन दो तो वो...'
पाकिस्तान के वजीरिस्तान में पुलिस वाहन पर हमला, 2 की मौत, 14 घायल
किसानों ने कहा, पीएम मोदी ने हमारे हित की बात की
दलीप ट्रॉफी: शुभमन गिल को सौंपी गई नॉर्थ जोन टीम की कमान
राहुल गांधी के नए घर पर इंडिया गठबंधन नेताओं की डिनर पार्टी... क्या होगा एजेंडा?