Karwa Chauth Fast During Pregnancy : हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार यह पर्व 10 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत के लिए हिंदू धर्म में कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं, जिनका ध्यान रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं, करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन होता है। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि गर्भावस्था में यह व्रत करना चाहिए या नहीं और इसके क्या नियम होते हैं। इसके अलावा, महिलाओं के लिए यह भी कहा जाता है कि मासिक धर्म के दौरान पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने चाहिए। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर गर्भावस्था और पीरियड्स के लिए करवाचौथ व्रत के क्या नियम हैं।
मासिक धर्म में करवा चौथ व्रत कैसे करें
करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा 16 श्रृंगार करके निर्जला व्रत करने का विधान होता है। इससे पति की आयु लंबी होती है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन अगर करवाचौथ के समय मासिक धर्म यानी पीरियड्स चल रहे हों तो ऐसे में महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि व्रत रखना चाहिए या नहीं और इसके क्या नियम हैं। करवा चौथ साल में एक बार आता है, जिसकी तैयारी में महिलाएं कई दिनों पहले से ही लग जाती हैं। ऐसे में आपको इस व्रत को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन इस दौरान कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखें।
मासिक धर्म में करवाचौथ व्रत रखने के नियम
गर्भावस्था में करवा चौथ व्रत कैसे करें
करवाचौथ का त्योहार साल में एक बार आता है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं इसे बीच में नहीं छोड़ना चाहती हैं। लेकिन गर्भावस्था के दौरान व्रत को लेकर कई सवाल मन में आते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत तो रखा जा सकता है लेकिन कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। इस दिन सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करनी चाहिए। इसके बाद, कथा का पाठ करके फलाहार, जल और पेय पदार्थ का सेवन कर सकती हैं। फिर, चांद निकलने पर छलनी से चांद के दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करें। हालांकि, गर्भावस्था में व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर व्रत को करने से बचना चाहिए।

- अगर करवाचौथ के समय मासिक धर्म चल रहे हों तब भी व्रत किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार, पीरियड्स में व्रत रखने से इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। चंद्रमा देखने तक व्रत सामान्यतौर पर जैसा रखा जाता है आप वैसे रख सकते हैं।
- मासिक धर्म के दौरान करवा माता की पूजा-अर्चना करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि, शास्त्रों में इसे निषेध माना गया है। ऐसे में आप पूजा के समय दूसरी सुहागिन महिला से पूजा करवा सकती हैं और आप दूर से बैठकर मानसिक तौर पर करवा माता की पूजा करें।
- घर में महिला न होने पर पति भी नियमों का पालन करके करवाचौथ के दिन पूजा कर सकते हैं। इससे व्रती को व्रत और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
- करवाचौथ के दिन व्रत के दौरान मासिक धर्म में किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री स्पर्श नहीं करना चाहिए। लेकिन आप मंत्रों जाप कर सकते हैं।
- चांद के निकलने के बाद विधि-पूर्वक चंद्रमा को अर्घ्य दें और छलनी से चांद के दर्शन करने के बाद व्रत का पारण किया जा सकता है। पीरियड्स के अलावा गर्भावस्था के दौरान भी करवाचौथ के व्रत में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
गर्भावस्था में करवा चौथ व्रत कैसे करें
करवाचौथ का त्योहार साल में एक बार आता है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं इसे बीच में नहीं छोड़ना चाहती हैं। लेकिन गर्भावस्था के दौरान व्रत को लेकर कई सवाल मन में आते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत तो रखा जा सकता है लेकिन कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। इस दिन सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करनी चाहिए। इसके बाद, कथा का पाठ करके फलाहार, जल और पेय पदार्थ का सेवन कर सकती हैं। फिर, चांद निकलने पर छलनी से चांद के दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करें। हालांकि, गर्भावस्था में व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर व्रत को करने से बचना चाहिए।
You may also like
भवानीमंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, Axis बैंक का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
AI खत्म कर देगा ये 44 तरह की नौकरियां! सामने आई नई स्टडी, कहीं आप तो नहीं करते ये जॉब
कोटा में बुजुर्ग किराना व्यापारी की हत्या कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्रिकेटर रिंकू सिंह से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, दो आरोरियों की मामले में हुई गिरफ्तारी
बोल्डनेस की रेखा लांघ चुकी हैं ये 10` हीरोइनें हॉट सीन देने में नहीं करती कोई शर्म… एक तो ऑनस्क्रीन अपने ससुर के साथ हो चुकी हैं रोमांटिक