इंदौर: कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल ने एक बार फिर प्रदेश में दानदाताओं की सूची में बाजी मारी है। यह लगातार पांचवीं बार है जब वे मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर आए हैं। हुरून इंडिया द्वारा गुरुवार को जारी की गई एडेलगिव हुरून इंडिया फिलैंथ्रापी 2025 की सूची में उन्हें देश भर में 71वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष वे इस सूची में 58वें स्थान पर थे। वर्ष 2024-25 में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण, गरीबी और कुपोषण जैसे क्षेत्रों में 19 करोड़ रुपये दान किए हैं।
देश भर के 200 उद्योगपतियों ने दिए थे नामइस साल हुरून इंडिया की सूची में शामिल होने के लिए देश भर के करीब 200 उद्योगपतियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 185 की सूची जारी की गई है। इस सूची में मध्य प्रदेश के एक अन्य उद्योगपति सुधीर अग्रवाल को 98वां स्थान मिला है।
पांच साल से लगातार हैं शामिलविनोद अग्रवाल हुरून इंडिया की रिच लिस्ट में भी लगातार पांच साल से शामिल हैं। इस साल उन्हें देश में 328वीं रैंक मिली है और वे मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर हैं। इस रिच लिस्ट में इस बार प्रदेश के 13 उद्योगपति शामिल हैं। अग्रवाल का मानना है कि अगर किसी का व्यापार बढ़ता है, तो उसे अपने आसपास के लोगों को भी लाभ देना चाहिए। उनका कहना है कि समाज सेवा करने से विचारों में शुद्धता आती है और व्यापार में भी पारदर्शिता आती है।
अन्नपूर्णा मंदिर में किया किचन का निर्माणहाल ही में, उनके फाउंडेशन ने अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में एक बड़े किचन का निर्माण किया है। इस किचन से बनने वाले भोजन को वैन और कियोस्क के माध्यम से दो से तीन हजार लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके अलावा, उनके शहर में मुफ्त योग सेंटर भी चल रहे हैं और वे शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। अग्रवाल ने बताया कि वे उज्जैन सिंहस्थ में शासन की जरूरत और गुरु अवधेशानंद के मार्गदर्शन से काम करेंगे। उन्होंने आदित्य बिड़ला को देखकर प्रेरणा ली है और वे इंदौर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य उद्योगपतियों को भी समाजसेवा और परोपकार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में इस सूची में इंदौर और प्रदेश के एक या दो नहीं, बल्कि इससे ज्यादा उद्योगपतियों के नाम शामिल होंगे।
ट्रैफिक सुधार में सहयोग की अपील कीविनोद अग्रवाल ने ट्रैफिक सुधार में शहरवासियों के सहयोग की भी बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह शहरवासियों ने इंदौर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने में अहम योगदान दिया, उसी तरह ट्रैफिक की बेहतरी के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए सिस्टम के साथ शहरवासियों को भी सहयोग करना चाहिए।
पिछले वर्षों में विनोद अग्रवाल द्वारा दान की गई राशि इस प्रकार है:

- 2021 में उन्होंने 11 करोड़ रुपये दान किए थे और वे सूची में 66वें स्थान पर थे।
- 2022 में यह राशि बढ़कर 30 करोड़ रुपये हो गई और वे 34वें स्थान पर आ गए।
- 2023 में उन्होंने 34 करोड़ रुपये दान किए और 31वें स्थान पर रहे।
- 2024 में उन्होंने 20 करोड़ रुपये दान किए और 58वें स्थान पर थे।
- 2025 में, उन्होंने 19 करोड़ रुपये दान किए और 71वें स्थान पर हैं।
- शिव नाडर व परिवार: 2708 करोड़ रुपये
- मुकेश अंबानी व परिवार: 626 करोड़ रुपये
- बजाज परिवार: 446 करोड़ रुपये
- कुमार मंगलम बिड़ला व परिवार: 440 करोड़ रुपये
- गौतम अडानी व परिवार: 386 करोड़ रुपये
You may also like

Bihar Chunav 2025: अमित शाह की बिहार में रैलियां, कहा-'जंगल राज' नए रूप में वापसी के लिए बेताब

मिसाइल उत्पादन 60% बढ़ा, रॉकेट फोर्स में रिकॉर्ड वृद्धि... चीन के सीक्रेट हथियार निर्माण का खुलासा, अमेरिका की बढ़ी टेंशन

Desi Bhabhi Dance Video : देसी भाभी का प्राइवेट डांस हुआ वायरल, सेक्सी वीडियो देख हर कोई हैरान

'वंदे मातरम्' हर भारतीय को मातृभूमि की भावना से जोड़ता है : विजेंद्र गुप्ता

जेवीएम श्यामली स्कूल में छात्र परिषद गठित