Next Story
Newszop

8 देश दे रहे हैं भारतीयों को एकदम झटपट वीजा, 24 से 48 घंटे में आ जाता है बनकर, फिर जहां मर्जी जितना घूमो

Send Push
ये तो सच बात है, वीजा एक ऐसी सिरदर्दी है कि आपको चाहिए भी लेकिन उसके लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। क्योंकि आज के समय में देशों के वीजा नियमों ने इतनी शर्तें रख दी हैं कि इंसान की बत्ती गुल हो जाती है, अब करें तो क्या करें? खैर होंगे ऐसे देश जो देते होंगे वीजा एक-एक महीने में लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनके यहां का वीजा आपको 24 से 48 घंटे या ज्यादा से ज्यादा 72 घंटे में आसानी से मिल जाएगा। अब आप घूमें-फिरें जो करना है करें, वीजा की सिरदर्दी अब आपको नहीं झेलनी। तो चलिए फिर उन देशों के बारे में बताते हैं, जो देते हैं भारतीय नागरिकों को झटपट वीजा।

(All photo credit: pexels.com)
सिंगापुर image

भारतीयों के लिए सिंगापुर वीजा पाना काफी आसान है। यहां का ई-वीजा सिस्टम बहुत तेज है, कई बार वीजा केवल 24 से 48 घंटे में ही मिल जाता है। यानी अगर आप मरीना बे सैंड्स की चमक-धमक देखना चाहते हैं या गार्डन बाय द बे में घूमना चाहते हैं, तो वीजा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।



मलेशिया image

​मलेशिया जाने के लिए आपके पास कई वीजा ऑप्शन हैं! चाहे e-Visa हो या eNTRI, आप अपना वीजा केवल 24 से 72 घंटे में आसानी से बनवा सकते हैं। फिर चाहे आप कुआलालंपुर में शॉपिंग करना चाहें या लंगकावी के साफ-सुथरे बीच पर आराम करना, मलेशिया का ये झटपट वीजा सिस्टम ट्रैवल प्लानिंग को काफी आसान बना देता है।


इंडोनेशिया image

इंडोनेशिया ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा ऑन अराइवल (VOA) सुविधा शुरू की है, जिसमें पहले से कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं होती। जैसे ही आप इंडोनेशिया पहुंचते हैं, एयरपोर्ट पर ही तुरंत वीजा मिल जाता है। इससे यात्रियों को बिना किसी झंझट के आसानी से इंडोनेशिया की सांस्कृतिक खूबसूरती और बाली के समंदर किनारे घूमने का मौका मिलता है।



जापान image

बिल्कुल परफेक्ट सुशी से लेकर टाइम पर चलने वाली ट्रेनों तक, जापान भी अपनी खूबसूरती और टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर है, और यहां का वीजा प्रोसेस भी कुछ अलग नहीं है। हां बस ऊपर बताए गए देशों की तरह नहीं है, यहां थोड़ा टाइम लगता है, लेकिन इंडियन ट्रैवलर्स को आमतौर पर 7 से 10 वर्किंग डेज़ में वीजा मिल जाता है।


ताइवान image

भारतीय यात्रियों के लिए ताइवान का ई-वीजा सिस्टम काफी आसान है। आवेदन करने के बाद सिर्फ 2 से 3 वीकडेस दिनों में वीजा मिल जाता है। ताइवान की खूबसूरत वादियां और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ यात्री यहां की राजधानी ताइपेई के शानदार नजारे भी आसानी से देख सकते हैं।


वियतनाम image

ये एक और देश है जहां आप बिना लंबी वीजा प्रक्रिया की चिंता किए घूमने जा सकते हैं। अगर आप वियतनाम के ऐतिहासिक होई आन शहर की गलियों में घूमना चाहते हैं या हा लॉन्ग बे की खूबसूरत समुद्री क्रूज का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। वियतनाम का ई-वीजा सिर्फ 3 से 5 वीकडेस में बन जाता है, शायद ये सुनने के बाद आपका भी मन अब वियतनाम जाने का हो गया होगा।


थाईलैंड image

अब वीजा के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है, थाईलैंड का ई-वीजा ऑन अराइवल (eVOA) सिस्टम यात्रियों को वीजा लेने में काफी मदद करता है। ये सुविधा तेज और आसान है साथ ही 24 से 72 घंटों में यहां वीजा प्रोसेस हो जाता है। चाहे आप चियांग माई में मंदिर घूमने जाना चाहते हों, फुकेत में बीच देखना चाहते हों या बस असली थाई स्ट्रीट फूड खाने का मन हो, अब अचानक प्लानिंग भी आपको यहां ला सकती है।


जॉर्जिया image

जॉर्जिया का ई-वीजा बनवाना बहुत आसान है और आमतौर पर 5 से 6 वीकडेस में मिल जाता है। यानी वीजा पाने के लिए ज़्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ती। अपनी अनोखी संस्कृति और खूबसूरत नजरों के लिए मशहूर जॉर्जिया अब भारतीय यात्रियों के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है, और इसकी एक बड़ी वजह है वहां का आसान वीजा सिस्टम।

Loving Newspoint? Download the app now