भारती सिंह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं और उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। भारती और हर्ष लिंबाचिया पहले से एक बेटे के पैरेंट्स हैं, और उनकी ख्वाहिश है कि अब घर में बेटी आए। भारती ने हाल ही सोनोग्राफी करवाई और उसमें बेबी की झलक देख वह खुशी से फूली नहीं समाईं।
भारती ने लेटेस्ट व्लॉग में इस बारे में बताया। भारती ने कहा कि वह शिद्दत से चाहती हैं कि उनके घर बेटी आ जाए। भारती ने यह भी बताया कि उनका बेबी कैसा है। यह सब बताते हुए वह भावुक हो गईं।
सोनोग्राफी में बेबी को देख भारती हुईं भावुक
भारती ने बताया कि उन्होंने कलर सोनोग्राफी में बेबी को देखा। उनका बेबी एकदम ठीक है और बहुत ही खूबसूरत है। भारती बोलीं, 'बस, माता रानी आ जाएं घर। मेरी भी इच्छा है कि मैं भी उसे दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ के जैसे लहंगे पहनाऊं और पोनीटेल बनाऊं।'
प्रेग्नेंसी में हो रहीं क्रेविंग, ऐसे थी फैंस को गुड न्यूज
भारती ने हाल ही सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग के बारे में बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उदासी वाली इमोजी बनाकर लिखा था कि उन्हें अमृतसर वाले कुलचे खाने का बहुत मन कर रहा है। मालूम हो कि भारती और हर्ष ने 6 अक्टूबर को एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी थी। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें भारती बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। साथ में भारती और हर्ष ने लिखा था, 'हम दोबारा प्रेगनेंट हैं।'
चार महीने बाद काम पर लौटीं भारती
भारती अब सेकेंड प्रेग्नेंसी के बीच काम पर भी लौट आई हैं और बेहद खुश हैं। भारती ने चार महीने बाद 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर वापसी की है। उन्होंने शो के ग्रीन कार्पेट पर तेजस्वी प्रकाश के साथ डांस भी किया। भारती ने कहा कि वह काम पर लौटकर बहुत ही खुश हैं।

You may also like

School Teacher Vacancy 2025: स्कूल टीचर की 10000+ वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, हर महीने मिलेगी 70 हजार तक सैलरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया के लिए होंगे रवाना, एक नवंबर को 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक में लेंगे हिस्सा

Government Scheme: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में सरकार देती है 20 लाख रुपए तक का लोन, जान लें आप

कर्नाटक: धारवाड़ में पेयजल परियोजना में देरी से एलएंडटी कंपनी मुश्किल में, केस दर्ज करने की तैयारी

Trump-Xi Jinping: डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच दक्षिण कोरिया में 6 साल बाद मुलाकात, ट्रेड डील पर बन सकती हैं...