बीजिंग: चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में देश के हृदयस्थल को तिब्बत से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाल ही में खुले एक पुल का एक हिस्सा मंगलवार को ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चीन ने इस पुल का उद्घाटन बहुत जोर-शोर से किया था। इसे चीन के लिए शर्मिंदगी की बात मानी जा रही है, क्योंकि वह खुद को तकनीकी के क्षेत्र में चैंपियन साबित करने में जुटा था।
यातायात के लिए बंद था पुल
स्थानीय सरकार ने बताया कि मेरकांग शहर की पुलिस ने सोमवार दोपहर 758 मीटर लंबे होंगकी पुल को सभी यातायात के लिए बंद कर दिया था। पुल के आस-पास की ढलानों और सड़कों पर दरारें दिखाई दे रही थीं और एक पहाड़ की जमीन में बदलाव देखा गया था।
भूस्खलन के बाद गिरा पुल
मंगलवार दोपहर को पहाड़ी पर हालात और बिगड़ गए, जिससे भूस्खलन हुआ और पुल और सड़क का हिस्सा ढह गया। ठेकेदार सिचुआन रोड एंड ब्रिज ग्रुप द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार, पुल का निर्माण इस साल की शुरुआत में पूरा हुआ था।

JUST IN: 🇨🇳 Hongqi bridge collapses in southwest China, months after opening. pic.twitter.com/EK3YcWEjUy
— BRICS News (@BRICSinfo) November 11, 2025
भूस्खलन के बाद गिरा पुल
मंगलवार दोपहर को पहाड़ी पर हालात और बिगड़ गए, जिससे भूस्खलन हुआ और पुल और सड़क का हिस्सा ढह गया। ठेकेदार सिचुआन रोड एंड ब्रिज ग्रुप द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार, पुल का निर्माण इस साल की शुरुआत में पूरा हुआ था।
You may also like

Rajasthan VDO Answer Key 2025: ऐसे चेक करें राजस्थान वीडीओ परीक्षा की आंसर-की, आज एक्टिव हो रहा डाउनलोड लिंक

खेलते-खेलते 25 फुट गहरी कुई में गिरे 'डॉगेश' भाई, अंदर का नजारा देख लोगों के उड़े होश, साथ बैठा था सांप

मुझे किस आधार पर पार्टी से निकाला, पार्थ ने जेल से रिहा होते ही ममता को लिखा पत्र

भिंडी के साथˈ ये चीजें कभी न खाएं! वरना हो सकता है नुकसान, खुद भी पढ़ें और औरों को भी जाकरूक करें

Ashes Series: पर्थ टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, जोश हेजलवुड और सीन एबॉट हुए चोटिल