वेटिकन सिटी: पोप के रूप में अपने पहले रविवार के संबोधन में पोप लियो XIV ने वैश्विक संघर्ष को समाप्त करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विश्व नेताओं से युद्ध के बजाय शांति को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने खास तौर पर भारत-पाकिस्तान संघर्ष और गाजा, यूक्रेन युद्ध का नाम लिया। जब पोप ने भारत-पाकिस्तान का नाम लिया, तब भीड़ में तिरंगा लहराया गया। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद लियो XIV को नया पोप चुना गया। वह पहले अमेरिकी हैं, जिन्हें पोप बनाया गया है। पोप ने की शांति की अपीलसेंट पीटर बेसिलिका की केंद्रीय बालकनी से वेटिकन सिटी में एकत्रित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए, नवनिर्वाचित पोप ने कहा: "द्वितीय विश्व युद्ध की बड़ी त्रासदी 80 साल पहले समाप्त हो गई... अब हम टुकड़ों में तीसरे विश्व युद्ध की त्रासदी का सामना कर रहे हैं। मैं दुनिया के शक्तिशाली लोगों को संबोधित करना चाहता हूं और इस हमेशा प्रासंगिक अपील को दोहराना चाहता हूं: अब और युद्ध नहीं।" भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर क्या बोले पोपपोप लियो ने गाजा में युद्ध विराम, यूक्रेन में स्थायी शांति का आह्वान किया और शत्रुता को रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए समझौते का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गाजा में हुई हिंसा से वे "बहुत आहत" हैं, उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच "स्थायी समझौते" की आशा व्यक्त की और यूक्रेन में "वास्तविक, सच्ची और स्थायी शांति" के लिए प्रार्थना की। यूक्रेन और गाजा में शांति की अपील कीउन्होंने कहा, "मैं अपने दिल में प्यारे यूक्रेनी लोगों की पीड़ा को लेकर चलता हूँ। यथाशीघ्र एक प्रामाणिक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। सभी कैदियों को रिहा किया जाए और बच्चों को उनके परिवारों के पास वापस भेजा जाए।" गाजा में संघर्ष पर, पोप ने तत्काल युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और नागरिकों तक अप्रतिबंधित मानवीय पहुंच की अपील की। उन्होंने कहा, "गाजा पट्टी में जो कुछ हो रहा है, उससे मैं बहुत दुखी हूँ। तुरंत युद्ध विराम हो! थके हुए नागरिक आबादी को मानवीय सहायता प्रदान की जाए और सभी बंधकों को रिहा किया जाए।"
You may also like
ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद रोहित और विराट की किस्मत तय हो गई थी तय, गंभीर चाहते थे नए चेहरे...
शतावरी: औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी के फायदे और सेवन विधि
नॉर्वे की टॉप-5 सस्ती यूनिवर्सिटीज, जहां कम फीस में कर सकते हैं पढ़ाई, देखें लिस्ट
भगवान शिव स्वयं करते हैं उनकी रक्षा, घर से भागे प्रेमी जोड़ों को मिलती है इस मंदिर में शरण
निमरत कौर का महाकुंभ दौरा: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते पर चर्चा