वॉशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें अमेरिकी सरकार ने भारत में यात्रा के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग की एडवाइजरी कहती है कि भारत में अपराध और आतंकवाद का जोखिम बढ़ रहा है। वहीं महिलाओं के साथ हिंसा और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, ऐसे में अमेरिकी महिलाएं अगर भारत की यात्रा कर रही हैं तो वह अकेले कहीं जाने से बचें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत के लिए लेवल-2 यात्रा परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में से एक है। पर्यटक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर यौन उत्पीड़न के मामले अक्सर होते हैं। वहीं आतंकवादी भी पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग मॉल, सरकारी सुविधाओं को निशाना बनाते हैं।
भारत के कई राज्यों का नामएडवाइजरी में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की अमेरिकी सरकार की क्षमता सीमित है। एडवाइजरी में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मेघालय और ओडिशा का जिक्र किया गया है। भारत में काम करने वाले अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को भी इन राज्यों की यात्रा के लिए विशेष अनुमति प्राप्त करनी होगी।
अमेरिका ने भारत के कुछ राज्यों खासतौर से जम्मू-कश्मीर, भारत-पाकिस्तान सीमा, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह अपने नागरिकों को दी है। इस ट्रैवल एडवाइजरी में मणिपुर और पूर्वोत्तर राज्यों का भी विशेष उल्लेख किया गया है। साथ ही भारत में सैटेलाइट फोन या जीपीएस डिवाइस ना रखने और अकेली महिला को यात्रा ना करने के लिए कहा गया है।

You may also like
तेजस्वी यादव पर जीवेश मिश्रा और मंगल पांडेय ने कसे तंज
पति द्वारा पत्नी के शरीर के इस अंग को छूने पर उसे सहलाना सौभाग्य की बात है! इससे दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है..
ऐसे खाएं इलायची.. और पिघल जाएगी आपके पेट की चर्बी और सिर्फ एक महीने में घट जाएगा वजन!
नेपाल के संसद से पारित ऊर्जा विधेयक को कैबिनेट ने वापस लेने का लिया निर्णय, भारत को लक्षित कर निर्णय लिए जाने की आशंका
मुरादाबाद में हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी झेल रहे लोगों ने ली राहत की सांस