मानसून अपडेट: केरल में इस बार मानसून के आधिकारिक आगमन की घोषणा 24 मई को की गई। आमतौर पर 1 जून तक भारत में प्रवेश करने वाला मानसून इस बार तय समय से 8 दिन पहले केरल पहुंच गया। हालांकि अब मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी मानसून के आधिकारिक प्रवेश की घोषणा हो चुकी है।
मुंबई में कई जगहों पर रेड अलर्ट
मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि तटीय कोंकण में पिछले दो दिनों से भारी प्री-मानसून बारिश हो रही है। मुंबई में आठ इलाकों को फिलहाल रेड अलर्ट पर रखा गया है। इनमें बोरीवली, सांताक्रूज़, पवई, मुलुंड, वर्ली, चेंबूर, कोलाबा और अलीबाग शामिल हैं। जबकि मुंबई, ठाणे और कल्याण जैसे इलाके ऑरेंज अलर्ट पर हैं।
35 साल का रिकॉर्ड टूटा
महाराष्ट्र के इतिहास की बात करें तो 35 साल में यह पहली बार है जब राज्य में मानसून इतनी जल्दी पहुंचा है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 7 जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है। मौसम विभाग ने कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
You may also like
राजस्थान में मंदिरों में भीड़ खत्म करने की अनोखी पहल! पहली बार शुरू हुई मंदिर मैनेजमेंट की पढ़ाई, जानिए किन्हें मिलेगा इसका लाभ ?
itel ColorPro 5G: में 50MP कैमरा और रंग बदलने वाला फोन!
सेंसेक्स में 600 अंकों से ज़्यादा की गिरावट, तो निफ्टी 25,000 के लेवल के नीचे खिसका
Health Tips: सरसों का तेल के जबरदस्त फायदे, जानें इसके अनगिनत फायदे
ICICI FD Rates 2025 : जानिए कितनी घटी ब्याज दरें और किन अवधियों पर पड़ा असर