नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य की दरों में 30 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। अब अगैती प्रजाति के गन्ने का दाम बढ़कर 400 रुपए प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजातियों का दाम 390 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। दाम में की गई इस बढ़ोतरी से प्रदेश के गन्ना किसानों की आय बढ़ेगी और उनको लगभग 3,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त होगा।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के जीवन में मिठास घोल रही है। पेराई सत्र 2025-26 हेतु गन्ना मूल्य की दरों में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
— Government of UP (@UPGovt) October 29, 2025
अगेती प्रजातियों के लिए ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजातियों के लिए ₹390 प्रति… pic.twitter.com/jETzgC7IjP
अभी तक अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 370 रुपए प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 360 रुपए प्रति क्विंटल था। प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 से लेकर अभी तक 85 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य में वृद्धि की जा चुकी है। 2017-18 में 10 रुपए प्रति क्विंटल, 2021-22 में 25 रुपए प्रति क्विंटल, 2023-24 में 20 रुपए प्रति क्विंटल और अब 2024-25 के लिए 30 रुपए प्रति क्विंटल दाम बढ़ाए गए हैं। मंत्री ने बताया कि गन्ना मूल्य में यह ऐतिहासिक वृद्धि है। प्रदेश में लगभग 46 लाख गन्ना किसान हैं जो योगी सरकार के आज के फैसले से लाभांवित होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े आठ सालों में योगी सरकार गन्ना किसानों को 2,90,225 करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान हुआ है।
चौधरी बोले, किसानों के परिश्रम का सम्मान करना और उनकी आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिस तरह हम पिछले तीन साल से देशभर में गन्ना उत्पादन में नंबर वन हैं, आशा है आगे भी हम शीर्ष पर बने रहेंगे। प्रदेश में मौजूदा समय में 122 चीनी मिलों का संचालन हो रहा है। पिछले 8 सालों में 4 नई चीनी मिलों की स्थापना की गई है जबकि बंद हो चुकी 6 मिलों को फिर से शुरू किया गया और 42 मिलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाई गई है।
The post CM Yogi Adityanath’s Gift To Sugarcane Farmers : यूपी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने 30 रुपए प्रति क्विंटल दाम बढ़ाए appeared first on News Room Post.
You may also like

Gold Silver Price: सोना 2600 और चांदी 6700 रुपये महंगी हुई, धातुओं की गिरावट पर लगे ब्रेक, जानें कितना हुआ आज का भाव

बिहार से यूपी की सियासत साध रहे सीएम योगी... अयोध्या राम मंदिर, कानून व्यवस्था, माफिया एक्शन पर जोर

10 करोड़ डॉलर खर्च, पंजशीर के शेर की बचाई जान...ताजिकिस्तान के आयनी एयरबेस से भारत की वापसी कितना बड़ा झटका

योगी सरकार ने भदोही को दी बड़ी सौगात, काशी नरेश पीजी कॉलेज बनेगा विश्वविद्यालय

बिहार चुनाव के बीच योगी से अचानक क्यों मिले निरहुआ? दिनेश लाल यादव ने CM से कर दी अहम मांग, जानिए





