मुंबई। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पहले बताया जा रहा था कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से शेफाली जरीवाला की मौत हुई। उनके पति पराग त्यागी और 3 अन्य लोग शुक्रवार रात को शेफाली को बेलेव्यू हास्पिटल ले गए थे। वहां पहुंचने से पहले ही शेफाली की मौत हो चुकी थी। अब शेफाली जरीवाला के बारे में ताजा जानकारी आई है। न्यूज चैनल एबीपी के मुताबिक शेफाली जरीवाला काफी दिनों से ट्रीटमेंट करा रही थीं।
#WATCH मुंबई: वीडियो अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला के अंधेरी इलाके में स्थित घर के बाहर से है। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
घर के बाहर पुलिस की एक टीम मौजूद है। वीडियो में उनके पति पराग त्यागी भी देखे जा सकते हैं। pic.twitter.com/VWxQ75AEkS
न्यूज चैनल के मुताबिक शेफाली जरीवाला के डॉक्टर ने बताया है कि कांटा लगा गर्ल एंजी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। डॉक्टर के मुताबिक जवान दिखने के लिए शेफाली जरीवाला ग्लूटेथियॉन और विटामिन सी दवा ले रही थीं। इन दवाइयों का इस्तेमाल स्किन पर होता है। डॉक्टर के मुताबिक दिल से इन दोनों दवाइयों का कोई रिश्ता नहीं है। ऐसे में अब पोस्टमॉर्टम से ही पता चलेगा कि शेफाली जरीवाला की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई या वजह कुछ दूसरी थी। जानकारी ये भी मिली है कि शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी समेत 4 लोगों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की है। इनमें शेफाली जरीवाला के कुक भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक परिवार की तरफ से ये जानकारी नहीं दी गई है कि शेफाली जरीवाला किस हालत में मिली थीं।
शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी से दूसरी शादी की थी। साल 2014 में उनकी शादी पराग से हुई थी। शेफाली और पराग के बच्चे नहीं हैं। एक पॉडकास्ट में शेफाली जरीवाला ने बताया था कि वो बच्चा गोद लेना चाहती हैं। वहीं, एक अन्य पॉडकास्ट में शेफाली ने ये भी बताया था कि उनको पहले मिर्गी के दौरे आते थे। शेफाली जरीवाला ने 15 साल तक मिर्गी का इलाज भी कराया था। शेफाली जरीवाला गुजरात के अहमदाबाद में पैदा हुई थीं। शेफाली ने पुराने फिल्मी गाने के रीमिक्स ‘कांटा लगा’ से शोहरत हासिल की थी। वो बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट भी रहीं।
The post Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला का हो रहा था इस चीज का ट्रीटमेंट, डॉक्टर ने बताया कौन सी दवाइयां ले रही थीं कांटा लगा गर्ल appeared first on News Room Post.
You may also like
लालू यादव को आरजेडी अध्यक्ष बनाकर तेजस्वी के 'ताज' पाने की राह होगी आसान?
29 June 2025 Rashifal: रविवार को इन जातकों की आय में होगा इजाफा, इनकी भी चमकेगी किस्मत
अवैध खनन के विरुद्ध डीएम सख्त, 8 स्टोन क्रेशर सीज, ई रवन्ना पोर्टल को बंद किया
इटावा मामले में साक्षी महाराज का सवाल, कथावाचकों ने क्यों छुपाई पहचान?
आईपीएस पराग जैन को 'रॉ' का नया प्रमुख नियुक्त किया गया, रवि सिन्हा की जगह लेंगे