इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो आपको हंसा देते हैं तो कई आपको गुस्सा भी दिला देते है। ऐसे में हाल ही में मुंबई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक कपल पिज्जा डिलीवरी एजेंट से यह कहते हुए दिखाई दिया कि मराठी में बोल, वरना पैसे नहीं मिलेंगे। यह मामला अभी सुर्खियों से बाहर भी नहीं हुआ था कि इंटरनेट पर अब एक लड़की को मराठी में बात नहीं करने पर बीच सड़क परेशान करने वाले वीडियो सामने आया है।
क्या हैं वीडियो में
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को महाराष्ट्र में रहने वाली एक लड़की को मराठी में नहीं बोलने के लिए बीच सड़क उस पर आक्रामक तरीके से चीखते-चिल्लाते और उसे परेशान करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान शख्स को लड़की से उसके मूल राज्य के बारे में भी पूछते हुए सुना जा सकता है, हालांकि, शख्स के धमकी भरे लहजे के बावजूद लड़की अपनी बात पर अड़ी रही, और कहती रही- नहीं आती मराठी।
भड़क उठी लड़की
वहीं जब मामला और बढ़ गया तो लड़की ने भड़कते हुए शख्स से कहा, महाराष्ट्र में उसका अपना घर है। एक्स हैंडल से शेयर हुई यह क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गई, और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। ज्यादातर नेटिजन्स ने लड़की का पक्ष लिया, और पुरुष के बर्ताव को ‘समस्याग्रस्त’ बताया।
pc- tv9
You may also like
सेमीकंडक्टर का 'सुपर हब' बन रहा उत्तर प्रदेश, दो हजार लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार : यीडा सीईओ
माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के अनोखे जश्न का गवाह बना जमशेदपुर, फैन ने कराई 3 गरीब लड़कियों की शादी
इंदौर पुलिस मंत्री विजय शाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी
सुप्रीम कोर्ट के 'फैसले' पर राष्ट्रपति मुर्मू ने पूछा सवाल, सीएम स्टालिन बोले- हम पूरी ताकत से लड़ेंगे लड़ाई
'जो जीता वही सिकंदर' हुई री-रिलीज, पूजा बेदी ने फैंस से पूछा मजेदार सवाल