इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे। यहां उन्होंने बुधवार को नामीबिया की संसद को संबोधित किया। इसके बाद सांसदों ने खड़े होकर और लगातार तालियां बजाकर पीएम मोदीका स्वागत किया। यह किसी विदेशी देश की संसद में प्रधानमंत्री मोदी का 17वां संबोधन था। खास बात है कि उनसे पहले सभी कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के कुल संबोधन के बराबर था। हाल ही में अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नामीबिया की संसदों को संबोधित किया।

कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों का संबोधन
कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह (7), इंदिरा गांधी (4), जवाहरलाल नेहरू (3), राजीव गांधी (2), और पी.वी. नरसिम्हा राव (1) - ने कुल मिलाकर 17 भाषण दिए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दो बार अन्य देशों की संसदों को संबोधित किया। वहीं, मोरारजी देसाई ने एक बार।

पीएम मोदी का 17 देशों में किया ये काम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मोदी पीएम मोदी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया, फिजी, भूटान और नेपाल की संसदों को संबोधित किया। उन्होंने 2015 में मॉरीशस, मंगोलिया, अफगानिस्तान, यूके और श्रीलंका की संसद में भाषण दिया। पीएम मोदी ने 2016 में और फिर 2023 में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और अब 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नामीबिया की संसदों को संबोधित किया।
pc- hindustan, BBC, NDTV.IN
You may also like
बर्थडे स्पेशल : रातोंरात स्टारडम से गुमनामी की राह तक, कुछ ऐसी रही कुमार गौरव की अभिनय यात्रा
दिल्ली से माता-पिता की डांट से नाराज होकर भागीं तीन लड़कियां, भोपाल में मिलीं
Bumrah anger caught on stump mic scolds Pant after missed catch Come forward
राष्ट्रपति से मिले देशभर के प्रमुख जनजातीय प्रतिनिधि, समावेशी विकास पर हुई चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री शाह रांची से दिल्ली रवाना, भाजपा नेताओं को दिए कई टिप्स