इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

ऑस्ट्रेलिया में नहीं चला सूर्या का बल्ला तो टीम इंडिया से हो जाएगी छुट्टी, 2026 में ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कप्तान

बोनी कपूर की सास सत्ती शौरी विनोद खन्ना पर भड़की थीं, कहा था- इतने मुश्किल आदमी के पत्थर का शरीर बनाना पड़ता है

भारत की मजबूत लोकतांत्रिक नींव के कारण दुनिया निवेश के लिए आकर्षित हो रही है : लोकसभा अध्यक्ष

थम्मा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 114.90 करोड़, जॉली एलएलबी 3 को किया पार

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट: क्या शुभमन गिल बनेंगे नए कप्तान?




