इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपने काम और अपनी एक्टिंग के दम पर जाना जाता है। ये ऐसे अभिनेता हैं जो जहां जाते हैं अपनी छाप छोड़ ही आते है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से भी वे पारंपरिक और सादगीभरे लिबास में नजर आते हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना ऐसा लुक शेयर किया है कि उन्हें देख लोग चौंक गए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अपने अतरंगी लिबास को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह भी हैरान रह गए हैं और उन्होंने पंकज त्रिपाठी के पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दिया है। पकंज त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे लाल रंग की सलवारनुमा कुछ परिधान पहने हैं। इसके साथ ग्रीन कलर का लॉन्ग ब्लेजर और कैप लगाकर पोज दे रहे हैं।
एक्टर ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, एक नई शुरुआत। ये किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। माहौल कैसा है? पंकज त्रिपाठी की ये तस्वीरें रियल हैं या एआई जेनेरेटिड, यह स्पष्ट नहीं है। पंकज त्रिपाठी के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह भी चौंक गए हैं। उन्होंने कमेंट किया है, अरे! ये क्या, गुरुजी?! हम सुधर गए और आप बिगड़ गए?
pc- amar ujala
You may also like
भारी बारिश से जलपाईगुड़ी जलमग्न, बानरहाट-बिन्नागुड़ी में भी बाढ़ के हालात
वाराणसी: काशी विद्वत परिषद का निर्णय, 20 अक्टूबर को मनाएंगे दीपावली पर्व
Aadhar Card: बच्चे का आधार कार्ड अपडेट कराना है?, यूआईडीएआई ने एक साल तक दी ये सुविधा
गेहूं के आटे में एक चम्मच` मिलाकर` खा लें ये पाउडर, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कब्ज का तोड़, टॉयलेट में बैठते ही साफ होने लगेगा पेट
ऑटोमोबाइल की दुनिया में नवीनतम ट्रेंड्स