इंटरनेट डेस्क। दीपावली का पांच दिवसीय त्योहार शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है। इस त्योहार की शुरूआत धनतेरस से होगी। यह दिवाली की शुरुआत का पहला और सबसे शुभ दिन माना गया है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 शनिवार को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिन खरीदारी करने पर घर में धन और सौभाग्य आता है। तो आज जानते हैं इस दिन क्या क्या खरीदना चाहिए।
पूजा थाली
आप धनतेरस पर पूजा थाली खरीद सकते हैं। पूजा थाली में दीपक, कुमकुम बाउल, अक्षत रखने के लिए छोटा डिब्बा, चम्मच, लोटा और एक अगरबत्ती होल्डर होना चाहिए।
लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति
धनतेरस पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना भी शुभ होता है। मतलब ये घर में सौभाग्य लाने के बराबर है। ऐसे में अगर आपका बजट अच्छा-खासा है, तो आप माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की यह आकर्षक और दिव्यता से भरी मूर्ती खरीद सकते हैं।
सोने या चांदी के सिक्के
धनतेरस पर सोने या चांदी के सिक्के खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में चांदी का सिक्का या सोने का सिक्का खरीदना भी शुभ माना जाता है।
pc- myjyotish.com
You may also like
बिहार चुनाव : भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
SL W vs NZ W: महिला विश्व कप इतिहास की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी, श्रीलंका की नीलाक्षी डिसिल्वा ने मचाई बल्ले से तबाही
पंजाब : रोडवेज कर्मचारियों ने 'किलोमीटर बस योजना' के विरोध में हाईवे किया जाम, यात्रियों को परेशानी
Amit Shah At NSG's 41st Raising Day Celebrations : आतंकवादी कहीं भी छिपे हों, पाताल से ढूंढकर निकालेंगे, एनएसजी के 41वें स्थापना दिवस समारोह में अमित शाह की दहाड़
मानक महोत्सव-2025: सामूहिक विकास को बढ़ावा देने में मानकों की अहमियत समझाई