इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर अब एक महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के नौ के लोगों पर दहेज मांगने, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। ये मामला हापुड के गढ़मुक्तेश्वर का है।
शिकायत पर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी 25 फरवरी को बुलंदशहर निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपए नकद और छह सोने की अंगूठियों की मांग की। मायके वालों ओर से मांग पूरी करने से इनकार किए जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे।
महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए हैं ये आरोप
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई को जब वह घर में अकेली थी, तभी ससुराल में ससुर ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही। इसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही थी। महिला ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर आए दिन उसके साथ मारपीट करते का आरोप लगाया। इससे परेशान होकर महिला ने अब एसपी को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गढ़ कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
AFG vs BAN: राशिद खान की मेहनत पर पानी फिर गया, बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को पहले टी20 में 4 विकेट से पीटा
सुहागरात के बाद नहीं मिले खून के` निशान तो सास ने बहू की वर्जिनिटी पर उठाए सवाल मानसिक प्रताड़ना से टूटी महिला ने उठा लिया ये कदम
बिहार वालों, छुट्टी पर घूमने का प्लान है? रुकिए! मौसम विभाग ने जारी की है बड़ी चेतावनी
Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, जारी हुआ है येलो अलर्ट
हरियाणा पुलिस ने करनाल में स्वास्थ्य कर्मियों के मार्च को रोका