इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग ने आज से राजस्थान सहित देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम शुरू करने का ऐलान किया है। इन राज्यों में राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार शामिल हैं।
इस पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में मीडिया से बात की है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि करीब 20 साल पहले भी एसआईआर प्रक्रिया हुई पर तब कोई विरोध नहीं हुआ। अब चुनाव आयोग ने ही ऐसा माहौल बना दिया जिससे आमजन के मन में शक पैदा हुआ है। जब एसआईआर की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है तो 12 राज्यों में एसआईआर पर आगे बढ़ना उचित नहीं लगता है।
भारत में संविधान लागू होने के बाद पहले दिन से सभी को मताधिकार दिया गया। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में महिलाओं एवं अश्वेतों को मताधिकार मिलने में दशकों लग गए। एसआईआर से जनता के मन में मताधिकार छीने जाने की आशंका पनप गई है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

Gold Silver Price Falls: सोना-चांदी को लगी किसकी नजर? आज फिर लुढ़क गई कीमत, जानें कितना हुआ भाव

बिहार : परिवार और कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग मापदंड, राजद से निष्कासित किए जाने पर बोलीं रितु जायसवाल

Bad Girl: Anjali Sivaraman की फिल्म का OTT डेब्यू

ट्रंप से चर्चा के बाद ताकाइची ने 'न्यू गोल्डन एज' का किया वादा, क्या अहम टेस्ट में पास हुईं जापानी पीएम!

4 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद फिर लौट रही Renault Duster! कंपनी ने कर दिया लॉन्च डेट का एलान, जाने कैसा होगा नया लुक और फीचर्स





