छत्तीसगढ़ के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही किसानों, जवानों और संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई है, और अब उनहीं के नाम पर राजनीतिक पाखंड का प्रदर्शन कर रही है।
कश्यप ने कहा, "किसानों और जवानों के आत्मसम्मान और संविधान की आत्मा को लहूलुहान करने वाली कांग्रेस आज उनके नाम पर राजनीतिक पाखंड का शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है।" उन्होंने आगे कहा कि "कांग्रेस की राजधानी में आयोजित किसान-जवान-संविधान जनसभा केवल कांग्रेस के मिथ्या प्रलाप की एक नई सियासी कवायद से ज्यादा कुछ नहीं है।"
केदार कश्यप ने इस बयान में कांग्रेस के उन दावों को नकारा जो उन्होंने किसानों, जवानों और संविधान के नाम पर किया था। कश्यप का यह बयान कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा हाल ही में आयोजित किसान, जवान और संविधान पर आधारित जनसभा के संदर्भ में था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली और राजनीति पर सवाल उठाए।
You may also like
भारत में कमाओ, विदेश में लगाओ... अमीरों की यह स्ट्रैटेजी कैसी? एक्सपर्ट ने गिराया बम
खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की जेब पर नजर! दिनदहाड़े भीड़ में चोरों ने उड़ाए लाखों, CCTV में कैद हुई घटना
अगर इंडेक्स मैनिपुलेट हो सकता है, तो क्या ETF में निवेश करने वाला सुरक्षित? Jane Street विवाद से उभरी ये चिंताएं
दो लड़कों के साथ पिकनिक मनाने गई थीं तीन लड़कियां, फिर नदी में अचानक आई बाढ़ में फंसे, राहत बचाव कार्य जारी
(लीड) नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया