मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है. यहां दूर-दूर से लोग अपने सपनों को पूरा करने और अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। इस शहर का इतिहास बहुत समृद्ध है, पहले इसे बॉम्बे के नाम से जाना जाता था फिर 1996 में इस शहर का नाम बदलकर मुंबई कर दिया गया। वहीं, मुंबई में कई लोग घूमने के लिए जाते हैं। यहां का जुहू बीच, वर्सोवा बीच, अक्सा बीच, गोराई बीच और गिरगांव चौपाटी काफी मशहूर हैं। यहां की आकर्षक सुंदरता और शांतिपूर्ण माहौल में कुछ समय बिताने से मन प्रसन्न हो जाता है। इसके अलावा भी यहां घूमने लायक कई जगहें हैं।
मुंबई घूमने का सपना बहुत से लोग देखते हैं, कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए यहां जाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग यहां घूमने के लिए जाते हैं। खूबसूरत समुद्र तटों के अलावा भी मुंबई में घूमने लायक कई जगहें हैं। इसके आसपास बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। अगर आप भी मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शहर के आसपास मौजूद इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर जा सकते हैं।
कर्जत मुंबई से लगभग 62 किमी की दूरी पर स्थित है जहां पहुंचने में लगभग 1 घंटा 30 मिनट का समय लगेगा। यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। मानसून के दौरान इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यहां आपको व्हाइट वॉटर राफ्टिंग, वैली क्रॉसिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियां करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा आप यहां कोंडाना गुफाएं, भोर घाट, उल्हास घाटी, पेठ किला और आसपास की कई जगहें देख सकते हैं।
माथेरान मुंबई से लगभग 85 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मुंबई के सबसे नजदीकी हिल स्टेशनों में से एक है। अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांति और सुकून में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। माथेरान में लुइसा पॉइंट, हार्ट पॉइंट और पोरपाइन पॉइंट जैसे लगभग 33 व्यू पॉइंट हैं। अगर आप मुंबई के आसपास रहते हैं तो आप यहां भी छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।
अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं तो एक दिन में मालशेज घाट घूमने का समय निकाल सकते हैं। यह मुंबई से लगभग 128 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां का प्राकृतिक नजारा बेहद खूबसूरत है। आपको यहां दूधिया झरने और विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और जीव-जंतु देखने को मिलेंगे। मानसून के दौरान आपको यहां गुलाबी राजहंस देखने को मिलेंगे। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं जैसे अजोबा हिल किला, हरिश्चंद्रगढ़ किला मालशेज घाट और कोंकण जाब।
You may also like
'भारत का शुक्रिया, नहीं भूल पाऊंगी ऑपरेशन सिंदूर, 23 साल बाद मिला पर्ल को इंसाफ'- अमेरिकी पत्रकार आसरा का दर्द आंसुओं में छलका
युद्ध विराम पर कैसे बनी सहमति, पाकिस्तान के DGMO ने की फोन पर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से बात फिर...
एनएच 327-ई पर दो बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
कांग्रेस ने सेना के समर्थन में जिला मुख्यालय में निकाली तिरंगा यात्रा
राष्ट्रीय खाद्य तेल-तेलहन वर्ष 2024-25 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम