ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। वृषभ राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। धनु राशि में चंद्रमा। मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि, राहु का गोचर हो रहा है।
20 अप्रैल को सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें आज का राशिफल-
मेष- परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम, संतान भी अच्छी है। दिन-प्रतिदिन व्यवसाय की स्थिति में सुधार हो रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
वृष- एक और दिन सुरक्षित तरीके से गुजारें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यवसाय भी लगभग मध्यम है। पीली वस्तु दान करें।
मिथुन- जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। छुट्टी जैसा महसूस होगा। रंगीन जीवन जिएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय अच्छा है। पीली वस्तु दान करें।
कर्क- शत्रुओं पर आपका दबदबा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान, व्यवसाय की स्थिति काफी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी टालें। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम, संतान अच्छी स्थिति में हैं। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- कन्या राशि की स्थिति कुछ घरेलू कलह का संकेत दे रही है। घरेलू सुख बाधित रहेगा लेकिन जमीन, मकान और वाहन खरीदने का शुभ अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी की प्रार्थना करते रहें।
तुला- साहस रंग लाएगा और योजनाओं को कार्य रूप देगा। व्यापार विस्तार की स्थिति में है। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक- धन का आगमन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। आपके प्रियजन आपके साथ रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छी है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। जीवन में आपकी जरूरत के अनुसार चीजें उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छी है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अत्यधिक खर्च से मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन- किसी अधिकारी का आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
You may also like
मप्र में 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए चयन परीक्षा आज से
Vastu Tips for Good Luck: सोते समय तकिए के नीचे रखें ये 10 चीजें, जो लाएंगी समृद्धि और सुख-शांति
इन राशि वाले लोगो के विवाह में कठिनाईया बढ़ेगी , कारण जानकर आप चौक जाओगे।..
Apple iPhone 17 Pro Max in UAE: Price, Release Window, and Key Rumoured Features
Vastu Tips for Good Luck: घर से बाहर निकलते समय ये 7 चीजें रखें साथ