अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो भी आपने इसका हर कोना नहीं देखा होगा और अगर आप किसी दूसरी जगह के रहने वाले हैं तो आपको इस शहर को समझने के लिए कुछ समय तो चाहिए ही, इसके लिए आपको अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करना चाहिए। इससे आपको दिल्ली की सड़कों के साथ-साथ यहां के लोगों को भी समझने में मदद मिलेगी। दिलवालों की दिल्ली में कई ऐसी छुपी हुई खूबसूरत जगहें हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। यहां एक छोटा लद्दाख भी है। हां, यहां आपको पहाड़ों जैसी बर्फ की चादरें तो देखने को नहीं मिलेंगी, लेकिन खूबसूरती और वाइब्स लद्दाखी जरूर होंगी। इसी वजह से इस जगह को मिनी लद्दाख कहा जाता है।
देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन कई पर्यटक पहुंचते हैं, जिसमें विदेशियों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा कई लोग प्रवासी होते हैं जो काम की तलाश में, अपने सपनों को पूरा करने के लिए यहां आते हैं। वजह चाहे जो भी हो, अगर आप इस शहर में हैं तो आपको घूमना तो बनता ही है। आइए जानें कहां है मिनी लद्दाख।
अगर आप दिल्ली में मिनी लद्दाख देखना चाहते हैं तो आपको सिरोही झील, जिसे पावरित झील के नाम से भी जाना जाता है, जरूर जाना चाहिए। यहां आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून के साथ प्राकृतिक वातावरण के बीच अपना समय बिता सकते हैं। लोग इसके नजारों की तुलना पैंगोंग झील से भी करते हैं। मानसून में यहां आने का मजा दोगुना हो जाता है।
मिनी लद्दाख या सिरोही झील का पानी बिल्कुल साफ है और प्राकृतिक खूबसूरती भी कमाल की है। यह छोटी सी प्राकृतिक झील हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी हुई है। दिल्लीवासी यहां अपना वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मना सकते हैं।
सिरोही झील फरीदाबाद में पड़ती है और दिल्ली से यहाँ पहुँचने में आपको 1 से 2 घंटे लगेंगे। इसके लिए आपको NH48 बल्लभगढ़-सोहना हाईवे से गुज़रना होगा। यहाँ से आप सिरोही गाँव से गुज़रते हुए झील तक पहुँचेंगे। आप अपनी कार से जा सकते हैं या गाँव में पैदल चलकर यहाँ पहुँच सकते हैं। झील के पास कैंपिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी गतिविधियाँ भी की जा सकती हैं।
You may also like
ट्रम्प ने जापान और दक्षिण कोरिया से आयात पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, 01 अगस्त से होगा प्रभावी
विंबलडन डबल्स चैंपियन हेनरी पैटन पर 9,200 पाउंड का जुर्माना, कथित अभद्रता को लेकर अपील की तैयारी
आटो चालक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश
बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट
टॉम क्रूज़ और अना डे आर्मास के रिश्ते की पुष्टि: कैटी होम्स का इशारा