24 जून का राशिफल पंचांग और ज्योतिष गणना के आधार पर मेष, कर्क और कुंभ राशि के लिए लाभ की स्थिति दर्शा रहा है। चंद्रमा का गोचर आज रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्रों से होते हुए वृषभ के बाद मिथुन राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा की स्थिति मजबूत रहेगी और चंद्रमा आज शशि योग बनाएगा, इसके साथ ही गुरु और सूर्य आज चंद्रमा से दूसरे भाव में रहेंगे, जबकि शुक्र आज बारहवें भाव में मौजूद रहेंगे। इन स्थितियों में मेष से मीन तक किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे
मेष राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगल के पंचम भाव में होने से शुभ रहने वाला है। आपके प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप जोश और उत्साह से भरे नजर आएंगे। आज का दिन आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा, भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अगर आप परिवार में किसी से अपने दिल की बात कहेंगे तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें और सिंदूर चढ़ाएं।
वृष राशि, नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे
वृष राशि के जातक अगर आज कोई नया काम शुरू करते हैं तो उन्हें सफलता मिल सकती है। लेकिन आपको दुश्मनों से सावधान रहना होगा। नए संपर्क विकसित होंगे, आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे और परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो भविष्य में यह आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
मिथुन राशि, आर्थिक मामलों में आपको धैर्य रखना होगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। खासकर दिन का दूसरा भाग आज अनुकूल रहेगा। आज आपको अनुभवी लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको सतर्क रहना होगा, कुछ लंबित बिल और भुगतान करने होंगे। बचत में कमी आपको बेचैन करेगी। आज आपको जीवनसाथी से सहायता और समर्थन मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा। आज आप बच्चों की शिक्षा और करियर पर भी ध्यान देंगे। कानूनी मामलों में आज आपको सावधान रहना चाहिए, रिश्तेदारों से अपनी बातचीत को संयमित रखें। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
कर्क, मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभकारी रहेगा। आज आपको अपने मित्रों की मदद से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। अगर आपने अपना कोई राज छिपाकर रखा था, तो वह आज लोगों के सामने उजागर हो सकता है, इसलिए आज आपको इस मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु उपहार में मिल सकती है। आज आपको संतान से सुख मिलेगा। आज आप अपने करियर में तरक्की करेंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें भी आज सफलता मिल सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आज बजरंगबाण का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मंगल और केतु की युति के कारण आज आपका मन विचलित रहेगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आप अपनी योजना और कार्यकुशलता का लाभ उठा पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम के प्रति सजग रहना चाहिए, हालांकि आज अधिकारियों से आपको पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। अगर ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते काफी समय से तनावपूर्ण चल रहे हैं तो संभव है कि आज बातचीत के जरिए स्थिति में सुधार आए। पैतृक संपत्ति से आज आपको लाभ और सुख मिल सकता है। आज आपके परिचितों का दायरा भी बढ़ेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर लगाना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ध्यान रखें कि कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे मुनाफे के चक्कर में कोई बड़ा लाभ हाथ से न जाने दें। आज आपके लिए जरूरी है कि आप अपने कार्य की योजना को बेहतर प्रबंधन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप एक साथ कई कामों में हाथ डालेंगे तो काम बनने की बजाय बिगड़ जाएगा। कन्या राशि वाले आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप मीठे भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान कृष्ण को मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे तुला राशि वालों को आज अपने काम के प्रति सजग रहने की जरूरत है। किसी कारणवश आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। वैसे अचानक लाभ मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आपको स्वास्थ्य के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। आज आपको पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिल सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गाय माता को खिलाएं।
वृश्चिक, आज आपको नौकरी में अच्छा अवसर मिलेगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको दांपत्य जीवन में प्रेम और सुख मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी मामलों को लेकर आज आपको परेशानी होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से सहयोग और अपेक्षित लाभ मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना शुभ रहेगा।
धनु, आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से पैसे उधार लेने या कर्ज लेने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों को प्रसन्न करेंगे। आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके बढ़ते हुए कुछ खर्चे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। जो लोग तकनीकी काम या बिजली के काम से जुड़े हैं, उनकी आय में आज बढ़ोतरी होगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को चावल दान करें।
मकर राशि, आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है
कामकाज के लिहाज से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपनी कलात्मक क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा। जो लोग घर से दूर रह रहे हैं, उन्हें आज कोई भ्रामक जानकारी मिल सकती है। आज आपको भाइयों का सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत भी करनी होगी। आज आपको दूर रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करें।
कुंभ राशि, सरकारी कामों में सफलता मिलेगी
ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण आज मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। नया मकान या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको व्यापारिक मामलों पर ध्यान देना होगा। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी बात पर बहस न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने परिचित की मदद से भी आपको लाभ होगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना शुभ फलदायी रहेगा।
मीन राशि, मान-सम्मान और लाभ मिलेगा
मीन राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य के साथ-साथ मेहनत का भी पूरा लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक आयोजन और शुभ कार्य में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार और सम्मान मिलने से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज आपको मनपसंद भोजन मिल सकता है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको किसी जरूरतमंद को भोजन दान करना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
You may also like
Government scheme: बेटी की पढ़ाई और शादी की चिंता हो जाएगी दूर, इस योजना में कर दें निवेश
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में दो की मौत, दो लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी
अद्भुत, अकल्पनीय, फिजिक्स के सारे नियम फेल... लियोनेल मेसी की 5 फ्री किक अजूबे से कम नहीं
राजस्थान में फर्जी अधिकारी का पर्दाफाश! होटल में खा रहा था फ्री खाना, लोगों को डरा-धमकाकर करता था ठगी
लाइसेंसिंग सिस्टम में बदलाव से व्यापारियों को मिलेगी राहत साथ ही कानून व्यवस्था में भी होगा सुधार : सीएम रेखा गुप्ता