जोफ्रा आर्चर ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। उन्होंने ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को पवेलियन भेजा। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए। पंत, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।
जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की
जोफ्रा आर्चर ने भारत के खिलाफ पारी का 113वां ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद गुड लेंथ पर फेंकी, जिसे भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई। इसके साथ ही तेज आवाज हुई और स्टंप्स हवा में उड़कर दूर जा गिरे। पंत चोटिल होने के बाद भी बल्लेबाजी करने आए। आउट होने के बाद वह निराश दिखे। तभी मोहम्मद सिराज उनकी पीठ थपथपाते नजर आए।
No better ASMR in cricket 🔊
— England Cricket (@englandcricket) July 24, 2025
Jofra Archer has Rishabh Pant's poles flying ✈️
🇮🇳 3️⃣4️⃣9️⃣-9️⃣ pic.twitter.com/ja65MyYP6k
आर्चर ने स्टंप्स पर लात मारी
इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने जोरदार जश्न मनाया और दूर गिरे स्टंप्स पर लात मारी। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोटिल होने के बाद भी ऋषभ पंत ने कमाल का जुझारूपन दिखाया और बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 75 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।
इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े
चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने 358 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड ने अब तक बिना किसी नुकसान के 109 रन बना लिए हैं और वह भारतीय टीम से 249 रन पीछे है। जैक क्रॉली (52 रन) और बेन डकेट (57 रन) क्रीज पर हैं और दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े हैं।
You may also like
रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर! 26 दिन तक रद्द या डायवर्ट रहेंगी कई ट्रेनें, जयपुर रूट भी प्रभावित, चेक करें नई अपडेटेड लिस्ट
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा, एक की मौत, 17 घायल
राहुल गांधी को देश और संविधान की समझ नहीं : मनीषा कायंदे
विश्व खेल समारोह की लौ प्रज्ज्वलित, पहली बार मशाल रिले का आयोजन
दिल्ली : सिनेमाघरों के लाइसेंस की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को सौंपी गई, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लिया बड़ा फैसला