विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं, कोई न कोई रिकॉर्ड उनके नाम हो ही जाता है। आईपीएल 2025 के 70वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कुछ ऐसा ही हुआ। विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 9000 रन पूरे किए। जब वह बल्लेबाजी करने आए तो उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ 24 रन चाहिए थे। उन्होंने पांचवें ओवर में आवेश खान की गेंद पर चौका लगाकर 9000 रन का आंकड़ा पार किया।
यह रिकॉर्ड पहले से ही विराट के नाम है
विराट कोहली पहले से ही टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल में ही नहीं बल्कि अब बंद हो चुके टूर्नामेंट चैंपियंस लीग में भी 9000 रन बनाए हैं। विराट ने 2009 से 2011 तक आरसीबी के लिए 15 मैच खेले। इसमें उनके बल्ले से 424 रन निकले। विराट ने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए डेब्यू किया था और तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं।
टी20 में एक टीम के लिए सर्वाधिक रन विराट कोहली- 9030 रन (RCB) रोहित शर्मा- 6060 रन (मुंबई इंडियंस) जेम्स विंस- 5934 रन (हैम्पशायर) सुरेश रैना- 5529 रन (CSK) एमएस धोनी- 5314 रन (CSK) विराट अर्धशतक बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया। वे 30 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। विराट का टीम के लिए यह 280वां मैच है। उन्होंने 271 पारियों में 9030 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन करीब 40 की औसत और 134 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। विराट ने आरसीबी के लिए 8 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं
You may also like
कृषि समागम का उद्देश्य किसानों को खेती की नई तकनीक की जानकारी देना: मंत्री पटेल
मंत्री काश्यप बने मप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक
मध्य प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देवासः मुख्यमंत्री डॉ. यादव हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
मप्रः मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली 'अहिल्या वाहिनी' में होंगे शामिल