रामगढ़, 4 जून (Udaipur Kiran) । लोकसभा चुनाव को संपन्न हुए एक वर्ष पूर्ण हो गए। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का यह कार्यकाल भी काफी बेहतर रहा। रामगढ़ जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सांसद मनीष जायसवाल को बधाई दी है।
पार्टी जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि सांसद ने इन एक वर्षों में राजनीतिक तौर पर कई बेहतर कार्य किए हैं। लेकिन इसके बावजूद व्यक्तिगत तौर पर 151 बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न करना, बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उनका यह कार्य पूरे हिंदुस्तान में चर्चा का विषय बना रहा। गरीब परिवार की बेटियों के लिए सांसद का सहयोग जारी है जो उनके मानवीय चेहरे को दर्शाता है। जनता से किए सभी चुनावी वादों को धरातल पर उतारने का प्रयास भी सांसद के द्वारा किया जा रहा है। बधाई देने वालों में रंजीत कुमार, अमरेन्द्र कुमार गुप्ता, रणंजय कुमार, डॉ संजय कुमार सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, संजय प्रसाद सिंह , विनोद कुमार, राजीव जायसवाल, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी, राजेन्द्र कुशवाहा बलराम महतो सहित कई लोग शामिल हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
You may also like
IND vs ENG: किस्मत को धोखा दे गए ध्रुव जुरेल! 2 गेंद में 2 बार हुए आउट, टीम इंडिया का काम किया खराब
ताजमहल के रहस्यमय दरवाजे: क्या छिपा है इसके अंदर?
क्या सच में झूठ बोलने पर कौआ काटता है? जानें इसके पीछे की सच्चाई
ताजमहल का वो दरवाजा जिसे खोलने से सरकार भी डरती है
आज का कन्या राशिफल, 1 अगस्त 2025 : आपकी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे, सेहत का रखें ख्याल