नाहन, 08 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों के लिए 800 कंबल वाली एक गाड़ी सिरमौर जिला से रवाना की। कश्यप ने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश मंडी जिला के विभिन्न इलाकों में त्रासदी के समय प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों में लगातार प्रभावित परिवारों के लिए राशन एवं बर्तन किट का निर्माण भी किया जा रहा है और भेजी भी जा रही है। अभी तक भाजपा ने 5000 से अधिक राशन किट और 1000 से अधिक बर्तन किट मंडी भेज दी है।
कश्यप ने कहा कि भाजपा के सभी नेता निरंतर फील्ड में कार्य कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पहले दिन से ही मंडी जिले के प्रवास पर है और निरंतर एक-एक प्रभावित परिवारों से मिलने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्रों में प्रवास किया। सांसद कंगना रनौत ने भी प्रवास कर जनता का कुशलक्षेम जाना।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
You may also like
बढ़ते युद्धों के बीच खतरे में धरती की जीवनदायिनी क्षमता, रक्षा के लिए विश्व स्तर पर अभियान की जरूरत
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक गोल्डमैन सैक्स के वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त
झामुमो अपनी असफलता छिपाने के लिए केंद्र पर अनर्गल आरोप लगा रही : प्रतुल
कांग्रेस के नए जिला और महानगर पदाधिकारियों ने संभाला पदभार, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिलाई शपथ
जनता दर्शन में पहुंची विधवा के बच्चों का डीएम ने स्कूल में कराया दाखिला, परिवार को दी मूलभूत सुविधाएं