रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । दक्षिणी झारखंड के कुछ स्थानों में 19 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है।
विभाग के अनुसार दक्षिणी जिलों में गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में 20.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिली।
रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डाल्टेनगंज में 31.9, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियय रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
झारखंड : पूर्व सीएम शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए राज्यपाल, सीएम हेमंत और परिजनों से की मुलाकात
यादों में सुर-ताल और राग : संगीत को समर्पित की 'जसरंगी' शैली, आकाशगंगा में भी चमक रहे 'पंडित जसराज'
ज्यादा सोचने, शक करने या काम टालने की आदत से हैं परेशान, आयुर्वेद से जानें इसका कारण क्या?
जीएसटी में सुधार सही समय पर उठाया गया कदम, जरूरी वस्तुओं पर कम हो सकता है टैक्स : एक्सपर्ट
इंग्लैंड के जैकब बेथेल नहीं तोड़ पाएंगे भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड