सरायकेला, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । सरायकेला-खरसावां जिला स्थित प्रखंड के नीमडीह गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मृतकों की पहचान शक्तिसेन महतो (52) और संतोष महतो(55) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शक्तिसेन महतो खेत से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनपर आकाशीय बिजली गिर गई। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
वहीं संतोष महतो गांव के टॉवर के पास खड़े थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह भी उसकी चपेट में आ गए। संतोष महतो के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।
घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संतोष महतो को राजनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, शक्तिसेन महतो को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
मध्य प्रदेश में संपत्ति विवाद के चलते महिला ने पति और जेठ की हत्या की
गोपाल खेमका के बाद पटना में एक और BJP नेता की हत्या, AIIMS पहुंचे पूर्व मंत्री
Radisson Blu Hotel Fire: दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने बुझाई
आज का मीन राशिफल, 13 जुलाई 2025 : आज करना पड़ सकता है संघर्ष इसलिए धैर्य रखें, धीरे-धीरे हालात बदलेंगे
18.5 साल पुराना लव लेटर सोशल मीडिया पर छाया