जौनपुर, 7 जुलाई (Udaipur Kiran) । खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव में रविवार की रात माेहर्रम पर ताजिया दफन कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ताजियादार हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। इनमें से दाे युवकाें की माैत हाे गई है, जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
गांव सधनपुर निवासी ताैफीक ने बताया कि गांव से छह किलोमीटर की दूरी पर पटैला में कर्बला का मैदान है। जहां हर साल वह कर्बला में ताजिया काे दफन करते हैं। रविवार शाम चार बजे ताजिया दफन करने के बाद सभी लाेग एक ट्रैक्टर पर सवार हाेकर लाैट रहे थे। उनके हाथ में झंडे थे, रास्ते में हाइटेंशन लाइन का तार लटक रहा था। झंडा में ऊपरी हिस्से में अल्युमिनियम लगा था जाे तार में छू गया। उसमे उतरे करंट की चपेट में आकर दो ताजियादारों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हाे गया। ताैफीक ने बताया कि मृतकाें में उसका भतीजा अल्तमस और उसका साथी कैफ था। करंट से झुलसे माेबिन काे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हाेंने बताया कि मेरा भतीजा अल्तमस चार भाइयों में सबसे बड़ा था और इंटर की पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तादियादार दूसरे रास्ते से गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दाे युवकाें की करंट से माैत हाे गई। उन्हाेंने बताया कि एक अन्य युवक झुलस गया था, उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
You may also like
PM Kisan: 20वीं किस्त की तारीख तय! इस दिन सीधे खाते में आएंगे पैसे
Ladli Behna Yojana में हुआ बड़ा बदलाव! अब हर महिला को मिलेंगे ₹1,500 महीने के
HDFC Bank का लोन धमाका! अब मात्र इतनी कम EMI में मिलेगा लाखों का लोन
इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं? जानिए आसान स्टेप्स
अब कूलिंग में भी होगा स्मार्ट कंट्रोल – मिलिए Xiaomi के नए AC से