नई दिल्ली, 25 जून (Udaipur Kiran) । देश में आपातकाल लागू होने के 50 साल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आज ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ‘लोकतंत्र अमर रहे यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। यह आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और दिल्ली सरकार मिलकर कर रहे हैं। यह जानकारी संस्कृति मंत्रालय ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर दी दी।
यह यात्रा संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और आपातकाल से मिली सीख के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए देशभर का भ्रमण करेगी। अमित शाह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खास तौर पर मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मंगलवार को संस्कृति मंत्रालय ने दी। इस दौरान स्टेडियम में भारतीय लोकतंत्र पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आपातकाल की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आधी रात आकाशवाणी पर की थी। आपातकाल भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई। लोकतांत्रिक संस्थाओं का गला घोंट दिया गया।पिछले साल केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में अधिसूचित किया था।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
भारतीय आपूर्तिकर्ताओं से प्रति वर्ष 10 अरब डॉलर का सामान खरीदना हमारा लक्ष्य : वॉलमार्ट सीईओ
इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप, ईरान ने 3 लोगों को दी फांसी
सीएम भजनलाल शर्मा को हटाने का हो रहा षड्यंत्र, अशोक गहलोत का दावा
आपातकाल का विरोध करने वाले आज कांग्रेस की गोद में खेल रहे, यह सोचने का विषय : सम्राट चौधरी
न रेसलिंग और न फिल्में, मेरा असली जुनून मेरी पत्नी : जॉन सीना