-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने गुरुग्राम भाजपा कार्यालय में मूर्ति अनावरण व पार्षद, मंडल अध्यक्षों की बैठक में कही यह बात
गुरुग्राम, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के साथ बड़ी विचारधारा भी है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा के हर एक कार्यकर्ता ने भाजपा को अपने पसीने से सींचने का काम किया है। इसलिए हर कार्यकर्ता के मन में भाजपा का सम्मान अहम है। यह बात उन्होंने बुधवार को यहां भाजपा कार्यालय गुरुकमल में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्यय की प्रतिमाओं का अनावरण करने के दौरान कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली भी मौजूद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने मूर्ति अनावरण के बाद गुरुग्राम के निगम पार्षदों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक भी की। बी.एल. संतोष ने कार्यकर्ताओं को सशक्त मंडल, सशक्त बूथ का मंत्र दिया और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। मंडल अध्यक्षों और पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट एक-एक करके बैठक में रखी। सभी नेताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्षों और पार्षदों के कार्यों पर संतुष्टि जताई और आगामी संगठनात्मक विषयों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी संगठन में समन्वय-संवाद बढ़ाने और संगठनात्मक विस्तार पर जोर दिया तथा राजनीति को सेवा का माध्यम बताया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में नए और मजबूत भारत की पहचान बनी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास मंत्र के तहत डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कर रही है, इसलिए हर एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन और सरकार का नायाब तालमेल ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी तालमेल से नीति निर्माण को मजबूती मिलती है। विकास कार्यों और सुशासन की बदौलत ही जनता ने भाजपा को तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। बैठक में गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजीत यादव, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, अजीत यादव मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran)
You may also like
इम्तियाज़ अली अधूरे प्यार को ही ज़िंदा प्यार क्यों मानते हैं?
Crop Insurance Scheme: फल फसल बीमा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई; आप इस तरह करें आवेदन
पिंपल्स हटाओ, ग्लो पाओ! ये आसान उपाय आपकी स्किन को बना देंगे बेदाग
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुजरात सीएम से की मुलाकात
नौसेना प्रमुख ने उपराष्ट्रपति को भेंट की छत्रपति शिवाजी महाराज की 'राजमुद्रा'