Next Story
Newszop

नारी शक्ति, वृद्धजन एवं विकलांगों को सम्मान देने के लिए एनडीए सरकार संकल्पित : राम सिंह

Send Push

पश्चिम चम्पारण(बगहा),22जून (Udaipur Kiran) । बगहा विधायक राम सिंह ने बिहार में नारी शक्ति, वृद्धजन एवं विकलांगों को सम्मान देने के लिए एनडीए सरकार को धन्यवाद दिया है। बिहार में एनडीए सरकार में नारी शक्ति, वृद्धजन एवं दिव्यांगों को बहुत सम्मान देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की तारीफ किया और लाभार्थियों को बधाई दिए महिला, वृद्धजन और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये की पेंशन एनडीए सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिला, वृद्धजन और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपे की जगह 1100 रुपया पेंशन देने का निर्णय किया है। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जायेगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफ़ी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जीविका दीदियों के लिए लोन पर ब्याज दर में 3 प्रतिशत की कमी की गई है। निश्चित ही इस फैसले से महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को राहत मिलेगी। एनडीए सरकार समाज के हर वर्ग की चिंता करती है। सभी को बधाई।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Loving Newspoint? Download the app now