देवघर, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर दो लाख 26 हजार 264 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह 04:12 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अलावा जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,26,264 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 87,279, आंतरिक अर्घा से 1,38,985 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे