रांची, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है।
विभाग ने इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा था।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
UP T20 League Final में CM योगी ने करवाया टॉस, सिक्का उछालने का VIDEO हुआ वायरल
10 सितम्बर से होगा खाद्यान्न वितरण
आज दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट : पंडित कैलाश मुरारी
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ क्षेत्र में घग्घर नदी के बांध में कटाव, खेतों में भरा पानी
ट्रेन के बाथरूम` से आ रही थी “बस बस” की धीमी आवाज 2 लड़कों ने जबरन खोला दरवाज़ा अंदर जो चल रहा था उसे देखकर उड़े होश