रांची, 26 जून (Udaipur Kiran) । कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड में दो वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना का शुभारंभ किया। खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने गुरूवार को किसानों के बीच चार करोड़ रुपये राशि के कृषि यंत्र का वितरण किया। इस दौरान 32 किसानों को बड़ा ट्रैक्टर, दी को मिनी ट्रैक्टर, दो को सोलर पंप सेट और 55 को नॉर्मल पंप सेट जैसे आधुनिक कृषि उपकरण सौंपेा गया।
मौके पर मंत्री ने इसे मुख्यमंत्री की किसान-हितैषी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि यह योजना किसानों को मजदूर नहीं, बल्कि व्यापारी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि बड़े ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत और मिनी ट्रैक्टर पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि योग्य किसानों को अपने एस्क्रो अकाउंट के माध्यम से अंशदान राशि जमा कर लाभ लेना होगा।
मंत्री ने किसानों को योजना से जुड़े किसी भी फर्जी कॉल या दलालों से सतर्क रहने की अपील की और पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाने पर ज़ोर दिया। मंत्री ने किसानों को विभाग के योजनाओं का लाभ लेने के लिए सजग और जागरूक बनने को कहा। उन्होंने कहा कि किसान समृद्धि योजना के अब तक 21 सौ लाभुकों को अच्छादित किया जा चुका है, जबकि आठ हजार किसानों को इस योजना का लाभ देना है। इस योजना से खेल की सिंचाई आसानी से हो पा रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुुए कांग्रेस के विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि राज्य में कृषि मंत्री किसानों के हित में काम कर रही हैं। दूध उत्पादन, मछली, गाय वितरण, मुर्गी पालन और बत्तख पालन के क्षेत्र में विभाग अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से बंद योजना की शुरूआत मंत्री ने कर दी है। कार्यक्रम में भूमि संरक्षण निदेशालय के निदेशक अशोक सम्राट, संयुक्त सचिव रविशंकर विद्यार्थी, कांके विधायक सुरेश बैठा सहित कई अधिकारी पदाधिकारी मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर
ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट का प्यार: एक नई कहानी
आज के स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल और मनोरंजन
ममता बनर्जी वोटर लिस्ट की जांच पर क्यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा