शिमला, 24 जून (Udaipur Kiran) । राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज शिमला जिला के रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम महल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। यह समारोह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।
राज्यपाल ने राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी प्रदेशवासियों के हृदय में अमिट रूप से अंकित है। उनका जनसेवा से जुड़ा जीवन भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
राज्यपाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाकर हिमाचल की संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए जो कदम उठाया, वह उनकी देवभूमि के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया, जो उन्हें एक सच्चे सांस्कृतिक संरक्षक के रूप में स्थापित करता है।
राज्यपाल ने राजा वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह, जो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी हैं और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह, जो प्रदेश सरकार में मंत्री हैं को सांत्वना दी।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
You may also like
आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
25 जून से होगी ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के नए 'डब्ल्यूटीसी चक्र' की शुरुआत
आयकर मुख्यालय में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन तेज, CBDT की नीतियों के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर गरजे अधिकारी
Best selling car : मारुति स्विफ्ट के 20 साल पूरे! 30 लाख गाड़ियां बेचकर बनी 'हैचबैक की रानी', जानें सफलता का सफर
अंग्रेजों के जमाने की वो ट्रेन, जो आज भी है देवरिया की शान! जानिए 'बड़हजिया' की अनोखी कहानी