रीवा, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर सहित हुजूर अनुभाग के बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को संवेदनशीलता के साथ उदार भाव से क्षतिपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने राहत राशि के साथ ही अतिरिक्त खाद्यान्न प्रभावितों को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल रविवार को सर्किट हाउस रीवा में जल भराव से प्रभावित व्यक्तियों के सर्वे के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सर्वे के संबंध में जानकारी ली तथा राहत कार्यों के विषय में जानकारी ली।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गत दिवस रीवा शहर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गयी थी। उन्होंने स्वयं भी नया तालाब, खैरी आदि मोहल्लों में जाकर जल भराव का जायजा लिया था और पीड़ितों से मुलाकात भी की थी। उन्होंने प्रभावितों को क्षतिपूर्ति की शीघ्र व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2016 में रीवा में आयी बाढ़ के बाद सर्वे कर बाढ़ को रोकने के उपायों के सुझाव दिये गये थे। उस रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाये गये बिन्दुओं का भी परीक्षण करें।
उन्होंने कहा कि करहिया में मूर्ति विसर्जन घाट से आगे नदी की चौड़ाई को बढ़ाने के लिए सर्वे करें साथ ही उन्नत पुलों के बन जाने के बाद पूर्व के पुलों के ढांचे व पिलर आदि को भी हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उप मुख्यमंत्री ने गत दिवस जल भराव से उत्पन्न स्थिति में प्रशासन की सक्रियता की प्रशंसा भी की। बैठक में बताया गया कि रीवा शहर के 6 वार्डों के 234 बाढ़ प्रभावितों के प्रकरण सर्वे के उपरांत बनाये गये हैं। इसी प्रकार हुजूर अनुभाग के 410 व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित रहें हैं।
रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि जल भराव के कारण प्रभावितों को शीघ्र ही राहत राशि व खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी। आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे ने बताया कि जिन स्थानों में नालों में अतिक्रमण के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हुई उन्हें शीघ्र ही हटाया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष: 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' की तुलना
जैनिक सिन्नर ने जीता विंबलडन 2025, पहले इटालियन चैंपियन बने
तिल भी खोल सकता है किस्मत का दरवाज़ा! शरीर के इन 5 हिस्सों पर हो तो समझिए आप पर है धन लक्ष्मी की कृपाˈ
नौसेना के नए युद्धपोत, आईएनएस 'अर्णाला' में क्या है ख़ास?
कोर्ट के आदेश के बाद बालाघाट वन विभाग के दो कार्यालय सील, 10 साल पुराना मामला बना वजह