उदयपुर, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । आयड़ नदी में रविवार रात बहे युवक का शव सोमवार को बचाव दल ने निकाला। मरने वाले की पहचान 26 वर्षीय युवक शेरू खान के रूप में हुई है। शेरू नदी किनारे मछली पकड़ रहा था, तभी अचानक पैर फिसल जाने से तेज बहाव में बह गया।
यह हादसा शहीद भगत सिंह ब्रिज के पास भूपालपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुआ। युवक के बह जाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत प्रशासन व राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग को खबर दी। इसके बाद गोताखोरों और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। पूरी रात चले अभियान के बावजूद शेरू का कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह स्थानीय तैराकों ने नदी में कुछ दूरी पर एक गहरे गड्ढे में फंसा हुआ शव देखा। उन्होंने साहस दिखाते हुए शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल भिजवाया।
—————
(Udaipur Kiran) / सुनीता
You may also like
दुनिया की खबरें: अमेरिका में चार्ली किर्क के हत्यारे का अब तक सुराग नहीं और इन एशियाई देशों में जाग चुकी है जेन-जी
'मैंने नरक देखा है'` 100 लाशें दफनाईं अब गवाही देने पहुंचा… पूरा बदन ढका था खुली आंखों से झांक रहा था खौफ
18,000 की सैलरी में थीं खुश… दुबई की चकाचौंध छोड़ बेंगलुरु को क्यों याद कर रही ये भारतीय महिला?
सहेली के प्यार में` औरत से बना मर्द लेकिन हो गई बड़ी गड़बड़ माथा पीट रहे दोनों
BJP गुंडागर्दी पर उतरी.. यह अच्छा संदेश नहीं.. संजय सिंह को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भड़के केजरीवाल-उमर अब्दुल्ला