उज्जैन, 24 जून (Udaipur Kiran) । मंगलवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमेन सतीश कुमार उज्जैन आए। उन्होंने सिंहस्थ-2028 संबंधित रेलवे के कार्यो को लेकर अधिनस्थ अधिकारियों की बैठक ली। सतीशकुमार ने स्पॉट निरीक्षण भी किया और निर्देश भी दिए।
सतीशकुमार ने उज्जैन के मुख्य रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद समीपस्थ फ्लेग स्टेशनों पर भी निरीक्षण हेतु पहुंचे। मीडिया से चर्चा में उन्होने कहाकि रेलवे की यात्री गाडिय़ों में सिंहस्थ मेले में करीब एक करोड़ यात्रियों के आने की संभावना है। इसके चलते श्रद्धालुओं हेतु नई खेड़ी, पिंगलेश्वर, चिंतामण, विक्रम नगर और पंवासा में स्टेशन बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों को विकसित करने का काम वर्ष-2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिंहस्थ में रेलवे द्वारा 100 से अधिक विशेष यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वे कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं एसपी प्रदीप शर्मा से भी मिले। दोनों अधिकारियों से चर्चा कर आपसी समन्वय से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहाकि प्रयागराज की तरह हम उज्जैन में भी सात से आठ होल्डअप एरिया बनाएंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल
You may also like
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, आज भोपाल-इंदौर समेत 16 जिलों में अलर्ट
Rajasthan: डोटासरा का बड़ा बयान, भाजपा सरकार 100 से ज्यादा उपखंड कार्यालयों को ख़त्म करने की तैयारी में, क्या यही उपलब्धि हैं
यूएन राजनीतिक प्रमुख का बयान : ईरान का शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए कूटनीति अहम
प्रधानमंत्री मोदी ने 'संविधान हत्या दिवस' पर आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी योद्धाओं को सलाम किया
सिरोही में दहशत का अंत! लोगों को शिकार बनाने वाले लेपर्ड की वन विभाग के पिंजरे में जाते ही मौत, मचा हड़कंप