Next Story
Newszop

बर्लिन यात्रा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया वेदांत केंद्र का अवलोकन

Send Push

जयपुर, 23 जून (Udaipur Kiran) । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अपनी बर्लिन यात्रा के दौरान रामकृष्ण मिशन के यूरोपीय केंद्र बेलूर मठ का दौरा किया। उन्होंने वेदांत गेसेल शाफ्ट संस्था के प्रतिष्ठित केंद्र का अवलोकन किया और स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से स्थापित इस मिशन के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर देवनानी ने रामकृष्ण मिशन के वरिष्ठ संन्यासी स्वामी बनेशानंद से भेंट की। दोनों के बीच सनातन धर्म, अद्वैत वेदांत, भारतीय संस्कृति और आधुनिक युग में अध्यात्म की प्रासंगिकता जैसे विषयों पर गहन संवाद हुआ। इस संवाद को देवनानी ने आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण और जीवन-दृष्टि को व्यापक बनाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन का यह केंद्र अद्वैत वेदांत, योग और ध्यान के माध्यम से भारतीय दर्शन के वैश्विक प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहा है। यह न केवल बौद्धिक चिंतन का स्थल है, बल्कि मानव सेवा और आत्म-जागरूकता का एक प्रकाश स्तंभ भी है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा और रामकृष्ण मिशन की कार्यप्रणाली भारत की आत्मा को वैश्विक मंच पर मुखर करती है। ये केंद्र भारतीय संस्कृति की दिव्यता को विश्वभर में प्रज्ज्वलित कर रहे हैं। उन्होंने इस केंद्र को आध्यात्मिक तीर्थ की संज्ञा दी, जहाँ विचार, साधना और सेवा का त्रिवेणी संगम होता है। उन्होंने इसे भारत और यूरोप के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुल के रूप में एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

—————

(Udaipur Kiran)

Loving Newspoint? Download the app now