समस्तीपुर 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । ताजपुर अंचल में राजस्व महाभियान का निरीक्षण अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल स्तर पर चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर उन्होंने ज़मीन विवाद, नामांतरण, जमाबंदी, लगान वसूली तथा अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया गया। अपर समाहर्ता ने राजस्व महाभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
मौके पर प्रभारी राजस्व सहित अंचल के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय
You may also like
आज का मेष राशिफल, 7 सितंबर 2025 : कामकाज में आज बुद्धि चतुराई का लाभ मिलेगा
हर सुबह खाली` पेट दूध में डालकर पिएं ये देसी नुस्खा शरीर के 6 बड़े रोगों से मिलेगा छुटकारा 10 दिन में फर्क दिखेगा
दो फेरों के` बाद वधू पक्ष ने रुकवा दी शादी कहा- दूल्हा और दुल्हन है भाई बहन
क्या है 7 सितंबर 2025 का रहस्य? जानें क्यों है यह दिन नकारात्मकता से भरा!
साहब..! मेरा भाई` मुझसे जबरदस्ती करता है ये काम! मां कहती है चुपचाप कराती रहो युवती ने दर्ज कराया मामला इलाके में मचा हड़कंप