Next Story
Newszop

युवक का शव कुएं में बरामद

Send Push

लातेहार, 5 जून (Udaipur Kiran) ।जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में गुरुवार को एक युवक का शव कुएं

से पुलिस ने बरामद किया है।

युवक की पहचान आदर्शनगर निवासी प्रीतम तिग्गा (21)के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार प्रीतम पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। परिजन उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने उसका शव को कुएं में तैरता देखा तो हल्ला मचाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मनोज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह हत्या है या खुदकुशी पुलिस इसकी जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव कुमार

Loving Newspoint? Download the app now