सोनीपत, 16 जून (Udaipur Kiran) । सोनीपत जिले के गन्नौर उपमंडल स्थित गांव गुमड़ में पर्यावरण
संरक्षण और मातृत्व सम्मान को समर्पित विशेष कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम का आयोजन
ग्राम पंचायत की ओर से सोमवार को किया गया। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के
पूर्व स्टार खिलाड़ी विनोद कांबली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने गांव
में पहुंचकर न केवल पौधारोपण किया, बल्कि पेड़ पर अपनी मां के नाम का एक संदेश भी लिखा,
जो उपस्थित जनसमूह को भावुक कर गया।
विनोद कांबली, जो 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट का एक चमकता
सितारा रहे हैं, अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज और क्रिकेट के प्रति जुनून के लिए जाने
जाते हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई यादगार पारियां
खेलीं। उनका जीवन संघर्ष, प्रतिभा और आत्मविश्वास की मिसाल है।
कार्यक्रम के दौरान कांबली ने युवाओं को पर्यावरण की रक्षा
और माता-पिता के सम्मान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैसे मां हमें जीवन देती
है, वैसे ही पेड़ पृथ्वी को जीवन देते हैं। इन दोनों का आदर करना हमारा कर्तव्य है।
पंचायत की ओर से विनो कांबली का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुमड़ के पूर्व
सरपंच रविंद्र पहल, शिव कुमार, मोहित जांगडा, पूर्व क्रिकेटर सुनील पहल, शुभम पहल,
अक्षित पहल, रुद्रा और शिवम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग
लिया और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता और पारिवारिक
मूल्यों के समन्वय का एक अनुकरणीय उदाहरण बना। इसके बाद विनोद कांबली मुंबई के लिए
रवाना हो गए।
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
You may also like
8 घंटे की शिफ्ट अहंकार नहीं, मन लगाकर काम करने का सवाल :डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा
मणिपुर में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या पहुंची 100 के पार
उत्तराखंड में बंधक बनाए 35 नेपाली नागरिकों को मुक्त कराया गया, आज होगी वापसी
जींद से हजूर साहिब जाने के लिए यात्रिायों को मिलेगी रेलगाड़ी की सुविधा
नारनौलः 'गूगल वाटिका' बना पर्यटन और प्राकृतिक खेती का उदाहरण