रांची, 02 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए बुधवार को तेतर टोली सरना स्थल मोरहाबादी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अंतू तिर्की ने वैधानिक तरीके से पूजा अर्चना की।
तिर्की के नेतृत्व में सरना स्थल पर पूरे विधि विधान से मोरहाबादी मौजा के मुख्य पाहन सनी मुंडा की ओर से पूजा अर्चना किया गया।
अंतु तिर्की ने कहा हम सबों के आदर्श दिशुम गुरु शिबू सोरेन पर सरना माता की कृपा बनी रहेगी। और वे शीघ्र स्वास्थ्य होकर वापस लौटेंगे।
उनके शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना एवं पूजा अर्चना की गई।
अनुष्ठान में कार्तिक तिर्की, राम सहाय सिंह मुंडा, बीरू साहू, विनोद तिर्की, महादेव मुंडा, बजरंग लोहरा, विलियम रिचर्ड रोशन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
सांवलिया सेठ मंदिर में अब तक गिने गए 22.76 करोड़ रुपए, आज फिर शुरू हुई गिनती
LDA की पुरानी योजनाओं में 25% तक बढ़ सकती है प्लॉट की कीमत, नए रेट से बेअसर रहेंगे औद्योगिक इलाके
20 से ज्यादा बार गोदा शरीर, रातभर लाश से बात, फिर अगले दिन खुद पहुंचा थाने, ओडिशा के प्रेमी की करतूत हिला देगी
Home Rent Tips- क्या आप घर किराए पर लेने जा रहे है, तो इन बातों का रखें खास ख्याल
PanCard Tips- क्या आपको पैन कार्ड बनवाना है, तो घर बैठे ऐसे करें अप्लाई