नई दिल्ली, 27 मई . राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को दूसरे चरण में राष्ट्रपति भवन में 68 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. देश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में आज चार को पद्म विभूषण, 8 को पद्म भूषण और 56 को पद्मश्री प्रदान किए गए.
जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी लाखिया (मरणोपरांत), डॉ. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), डॉ. शोभना चंद्रकुमार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. वहीं, नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती, डॉ. बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत), कैलाश नाथ दीक्षित, जतिन गोस्वामी, डॉ. मनोहर जोशी (मरणोपरांत), अनंत नाग, साध्वी ऋतंभरा, वेलु आसन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा 56 हस्तियों को पद्मश्री प्रदान किए गए.
—————
/ अनूप शर्मा
You may also like
गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
लिफ्ट में हाथ फंसने से युवक का हुआ गंभीर हादसा, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
आगरा में बीजेपी नेता की चमत्कारिक वापसी: आधे घंटे बाद फिर से जीवित
डॉक्टर की लापरवाही से महिला की जान खतरे में, गलत इंजेक्शन का मामला
फफूंद लगे ब्रेड की असलियत: माइक्रोस्कोप में दिखी खतरनाक सच्चाई