Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा की चमकती सितारा माही श्रीवास्तव हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी फिल्मों के ट्रेलर और टीजर से तो कभी अपने सुपरहिट गानों से, माही हर बार फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस बार उनके नए भोजपुरी लोकगीत ‘दिल दे देम’ ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। यह गाना 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है और दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में माही का जलवा और गोल्डी यादव की मधुर आवाज ने हर किसी को दीवाना बना दिया है। माही की सादगी और खूबसूरती ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं गोल्डी यादव की सुरीली आवाज ने गाने में जान डाल दी है।
‘दिल दे देम’ की कहानी
‘दिल दे देम’ गाने में माही श्रीवास्तव अपने ऑनस्क्रीन पति को पुरानी गर्लफ्रेंड से मिलने से रोकती नजर आती हैं। वह चेतावनी भरे अंदाज में कहती हैं कि अगर वह अपनी हरकतें नहीं सुधारेगा, तो वह भी अपने पुराने प्रेमी से मिलने लगेगी। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं: “जदि रहन ना सुधरबा ए राजा जी, शादी बादो बिगड़बा ए राजा जी, जनि बुजिहा कि तोहरा के ढील दे देब, पिया ढील दे देब, जदि मिलल ना छोड़बा पुरनकी से, राजा हमहू पुरनका के दिल दे देम…” माही का यह अंदाज और गाने की मजेदार कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। उनके अभिनय और खूबसूरत लुक ने गाने को और भी खास बना दिया है।
गाने की शानदार टीम
यह सुपरहिट गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ है, जिसे यूट्यूब पर दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जबकि इसे मधुर आवाज में गोल्डी यादव ने गाया है। गीतकार पिंकू बाबा ने इसके बोल लिखे हैं, और संगीतकार विनय विनायक ने गाने को मधुर धुनों से सजाया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी राजन वर्मा और कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है। एडिटिंग आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह ने किया है। गाने का पूरा कॉपीराइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
You may also like

Maharashtra Nikay Chunav 2025: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले ही दिन 664 ने भरा पर्चा

Bigg Boss 19 LIVE: कुनिका-गौरव में किचन ड्यूटी पर कलेश, तान्या को ताने मारते रहे अमल, मालती-फरहाना भी भिड़े

जीएसटी के नाम पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के इनामी आसिफ उर्फ टिड्डा और 50 हजार के इनामी दीनू मुठभेड़ में घायल

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ में भी हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू किया चेकिंग अभियान, बढ़ाई गई सतर्कता





